खबरखेल जगत

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव की आशिक़ी की कहानी

Written by :- vipin vishwakarma

दोस्तों भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव अपनी बेरहम बल्लेबाजी के लिए इन दिनों खूब चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड दौरे पर दूसरे टी20 मैच में भी उन्होंने गेंदबाजों जिस कदर धुलाई की उसका क्या ही कहना। इस मुकाबले में उन्होंने 51 गेंद में 111 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 11 छक्के और 7 बेहतरीन छक्के लगाए जिसके बदौलत टीम इंडिया ने 191 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर मेजबान टीम को 65 रनों से रौंद दिया आपने सूर्यकुमार को लेकर तो उनके खेल के कारण खूब चर्चा सुनी होगी, लेकिन उनकी सबसे बड़ी ताकत उनकी पत्नी के बारे में लोगों के पास बहुत ही कम जानकारी रही है। तो चलिए आज आपको इस धाकड़ बल्लेबाज की पत्नी के बारे मने कुछः जानकारी देते हैं, सूर्यकुमार यादव की पत्नी देविशा शेट्टी हैं

सूर्यकुमार और देविशा की मुलाकात

सूर्यकुमार और देविशा की मुलाकात कॉलेज के समय में हुई थी। सूर्यकुमार मुंबई के पोद्दार कॉलेज ऑफ आर्ट्स कॉलेज में अपने स्नातक की पढ़ाई के दौरान 2010 देविशा से पहली बार मिले। देविशा कॉलेज के किसी कार्यक्रम में डांस परफॉर्म कर रही थीं, इस दौरान सूर्या ने उन्हें देखा और पहली ही नजर में दिल हार बैठे।

शुरुआत में सूर्यकुमार देविशा से बात नहीं कर पाए थे लेकिन कई कोशिश के बाद उन्होंने उनके साथ जान पहचान बढ़ाई। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हुई और यह दोस्ती अक्सर होने वाली मुलाकातों में बदल गई। कॉलेज की यह दोस्ती कब प्यार में बदला दोनों नहीं पता चला। इसके बाद दोनों ने पांच साल तक एक दूसरे को डेट किया और मई 2016 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। सूर्यकुमार और देविशा की जोड़ी भारतीय क्रिकेटर के उन कपल में से एक हैं जो हर दौरे पर एक साथ रहते हैं।

सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं

देविशा और सूर्यकुमार दोनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। हालांकि वह पेशे से एक डांस टीचर रही हैं लेकिन शादी के बाद उनका अधिकतर समय अपने घर परिवार के साथ ही बिताता है, लेकिन उनकी रूचि सामाजिक कार्यों में भी रही है। सूर्यकुमार यादव खुले तौर पर मानते हैं कि उनकी पत्नी ही उनकी ताकत है। देविशा ने उन्हें कई मौकों पर संभाला। लगातार घरेलू क्रिकेट में रन बनाने के बावजूद भी जब उन्हें टीम इंडिया में मौका नहीं मिल रहा था उस दौरान उनकी पत्नी ने उनके मनोबल को गिरने नहीं दिया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button