खेल जगत

महेंद्र सिंह धोनी की भावुक विदाई! आंखों में दिखे आंसू, सबके बीच रहकर भी अकेले पड़ गए माही

  • महेंद्र सिंह धोनी की भावुक विदाई! आंखों में दिखे आंसू, सबके बीच रहकर भी अकेले पड़ गए माही
  • आरसीबी से हार के बाद धोनी का छलका दर्द, फैंस भी हुए भावुक
  • ‘करो या मरो’ के मैच में में हारी CSK , अब धोनी ने किया बड़ा खुलासा

गत विजेता और पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी। घरेलू टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने ‘करो या मरो’ के मैच में चेन्नई को हराकर प्लेऑफ में जगह बनाई। मैच के बाद अब एकबार फिर सारी निगाहें धोनी की ओर टकटकी लगाए देख रही है। जिस तरह एक के बाद एक इशारे मिल रहे थे, उसकी कड़ियों को जोड़ने पर यही लगता था कि धोनी आखिरी बार आईपीएल खेल रहे हैं। इसके बाद शायद संन्यास ले लेंगे। येलो आर्मी अगर चैंपियन बनती या फाइनल में भी पहुंचती तब तो ऐसे बिग इवेंट धोनी को ग्रैंड विदाई मिलती। मगर अब एकबार फिर से कयासों का दौर शुरू हो चुका है।

आरसीबी से हार के बाद धोनी की एक दिल तोड़ने वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जब जीत की उम्मीदें धीरे-धीरे धुंधली पड़ रही थी। टीम को तीन गेंद पर 11 रन की जरूरत थी। धोनी पहली ही गेंद पर छक्का लगाने के बाद दूसरी पर आउट हो चुके थे। डगआउट में वापस जाकर दोबारा मैदान पर नजर गड़ाने की कोशिश कर रहे थे। सिर पीछे झुकाए, जो छुट गया उसके बारे में सोच रहे थे। आंखों में नमी थी। चेहरे पर खामोशी थी। एक अजीब सी शांति, जिसके भीतर जज्बातों का तूफान पल रहा था। शायद धोनी बखूबी जानते हैं कि वह 42 साल की उम्र में शानदार फॉर्म के बावजूद फाइनल के नजदीक पहुंचाने का मौका गंवा चुके हैं।

धोनी के तमाम चाहने वाले इस बात को लेकर टेंशन में है कि क्या 18 मई दिन शनिवार को धोनी ने सीएसके के लिए अपना आखिरी मैच खेला लिया और क्या उनका आईपीएल करियर का दुखद अंत हो गया। धोनी ने 13 गेंदों में 25 रन की साहसिक पारी खेली, जो सुपर किंग्स के लिए एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी के खिलाफ काफी साबित नहीं हुई। यश दयाल ने आखिरी ओवर में सीएसके को जरूरी 17 रन बनाने नहीं दिए। धोनी ने 110 मीटर का छक्का लगाया। अंतिम ओवर की दूसरी गेंद पर आउट होने के बाद धोनी अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए और गुस्से में नजर आए। धोनी ने डगआउट में वापस जाते समय अपने बल्ले से मुक्का मारा और डगआउट में टेंशन में दिखे जबकि यश दयाल ने शानदार अंतिम ओवर पूरा किया और आरसीबी के लिए डील पक्की कर दी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button