खबरखेल जगत

तोहफा कुबूल करो जहाँपना, जडेजा ने कुछ ऐसा कहा धोनी को शुक्रिया

दोस्तों IPL की सभी टीमों ने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट मंगलवार को सौंप दी हैं, और अब 23 दिसंबर को मिनी ऑक्सन होगा। लेकिन उससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने रविंद्र जडेजा को रिटेन किया है। और इसके बाद जडेजा ने सोशल मीडिया पर धोनी के साथ फोटो भी की है। इस फोटो में वह धोनी के सामने झुककर उनका अभिवादन करते दिखाई दे रहे हैं, जडेजा ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा है सब कुछ ठीक है। दोबारा से शुरू करेंगे। दरअसल, जडेजा को IPL 2022 शुरू होने से कुछ दिन पहले CSK की कप्तानी सौंपी गई थी। आपको बता दे की 8 मैचों के बाद उन्होंने कप्तानी छोड़ दी थी। और एक बार फिर से धोनी को दोबारा से कप्तानी सौंप दी थी। इसके बाद जडेजा IPLको बीच में ही छोड़कर लौट गए थे। और उनके टीम मैनेजमेंट के साथ विवाद की खबरें आई थीं। लेकिन बाद में जडेजा ने इंजरी का हवाला दिया था। वहीं उन्होंने सोशल मीडिया से CSK से संबंधित सभी पोस्ट को डिलीट कर दिया था। जिसके बाद मीडिया में यह रिपोर्ट आई थी कि जडेजा CSK की मैनेजमेंट से नाराज हैं और वह अगले सीजन में CSK छोड़ सकते हैं।

जडेजा CSK में विवाद

वहीँ IPL को और CSK को बीच आईपीएल में छोड़ने के बाद भी जडेजा ने खुलकर धोनी या टीम मैनेजमेंट को लेकर कुछ नहीं बोला था। जडेजा ने सीजन की समाप्ति होने के बाद भी अपनी चुप्पी साधे रखी थी। वहीं तमाम मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि जडेजा टीम से रिलीज होने वाले हैं। हालांकि, दोस्तों आखिरी वक्त उनके और टीम मैनेजमेंट के बीच चीजों में बदलाव आया। इसमें सबसे ज्यादा अहम रोल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने निभाया। दरअसल, धोनी जडेजा को भविष्य के कप्तान के रूप में देख रहे हैं। धोनी का इस साल आखिरी IPL हो सकता है। उन्होंने ही जडेजा को रिटेन करने के लिए टीम मैनेजमेंट को मनाया।

रविंद्र जडेजा को 16 करोड़ रुपये मिले

वहीँ पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने रविंद्र जडेजा को महेंद सिंह धोनी से ज्यादा पैसों में रिटेन किया था। उन्होंने 16 करोड़ रुपये मिले थे, जबकि धोनी को 12 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। जडेजा 2012 से चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़े थे। और पिछले 10 सालों में उन्होंने टीम के साथ दो खिताब जीते।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button