![](https://bundelibauchhar.com/wp-content/uploads/2021/01/IMG-20210117-WA0031-780x366.jpg)
शिक्षा के साथ खेल भी शैक्षिक जीवन में महत्वपूर्ण : रमेश खटीक
ललितपुर। कस्बा बानपुर में महाराजा मर्दन सिंह क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में प्रतियोगिता का आयोजन वृहद स्तर पर किया गया। प्रतियोगिता का विधिवत उदघाटन नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष रमेश खटीक ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने शैक्षिक जीवन में शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद को भी आवश्यक बताते हुये युवाओं से आह्वान किया कि प्रदेश व राष्ट्र की उन्नति में सहायक बनें।
मुख्य अतिथि पूर्व नपाध्यक्ष रमेश खटीक ने कहा कि देश में लोकप्रिय क्रिकेट खेल के अलावा क्षेत्रीय खेलों को भी प्राथमिकता मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले शारीरिक रूप से दुरुस्त रहने के लिए व्यायामशाला, अखाड़े में लाठी, लेजम, चाचर, भाला इत्यादि खेलना सिखाया जाता था। इसके साथ ही खेल में लोगों की रूचि अधिकांश कबड्डी, बॉलीवॉल, खो-खो इत्यादि में हुआ करती थी। लेकिन अब समय के साथ-साथ लोगों के हृदयतल में क्रिकेट मैच ने खासी जगह बना ली है। उन्होंने कहा कि शैक्षिक समय में तीन सोपान होते हैं, जिनमें खेल-कक्षा और मैदान का युवा जीवन में काफी महत्व रखते हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वह खेल के साथ-साथ उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने जिले, प्रदेश व राष्ट्र का नाम रौशन करें। इस मौके पर महेन्द्र महाराज, लेखराम बगवार, साहवेन्द्र प्रताप सिंह, अरूण द्विवेदी, रविन्द्र नामदेव, राकेश झां, आशीष रावत, रामकिशन यादव के अलावा संचालक शनि खटीक, गौरव गुप्ता, सरफराज खान, हबीब, सनू पाटकार, अमित आदि मौजूद रहे।
![](https://bundelibauchhar.com/wp-content/uploads/2021/01/IMG-20210115-WA0013-e1610699138187.jpg)