खबर
बक्सवाहा में कांग्रेस ने मंत्री दर्जा प्राप्त प्रद्युम्न सिंह लोधी का पुतला फूंका
बक्सवाहा में कांग्रेस ने मंत्री दर्जा प्राप्त प्रद्युम्न सिंह लोधी का पुतला फूंका
छतरपुर: बड़ा मलहरा विधानसभा सीट को लेकर राजनीति गर्माने लगी है। आज कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता आमने सामने आ गये। बक्सवाहा में पूर्व विधायक प्रद्युम्न का कार्यक्रम था जिसको लेकर रैली निकल रही थी। रैली के दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक प्रदुम सिंह का पुतला फूंक दिया। जिससे विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई और भारी पुलिस बल ने मौके पर पहुँच कर स्थिति को संभाला।