खबर

युवक ने खुद को आग लगाकर प्रेमिका को गले लगाया, घटना में लड़के की मौत, लड़की 55% झुलसी

Written by :- vipin vishwakarma

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां प्रेमिका के शादी से इनकार करने के बाद नाराज युवक ने कॉलेज में खुद को आग लगा ली, फिर पास खड़ी लड़की को भी गले लगा लिया। आग की वजह से 90% जल चुके लड़के की मौत हो चुकी है, जबकि 55% तक जल चुकी लड़की की हालत गंभीर है। अभी उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, गजानन मुंडे और पूजा साल्वे दोनों डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर मराठवाड़ा यूनिवर्सिटी से जूलॉजी में PhD कर रहे थे।

पेट्रोल झिड़क कर लगा ली आग

पुलिस ने बताया कि ये घटना सोमवार की है। लड़की हनुमान टेकड़ी के गवर्नमेंट फोरेंसिक कॉलेज में थी। वहां के बायोफिजिक्स केबिन में अपना प्रोजेक्ट कम्पलीट कर रही थी। गजानन उससे मिलने के पहुंच गया। अपने साथ एक कैन में पेट्रोल लेकर आया था।

शादी का प्रपोजल ठुकराने पर घटना को दिया अंजाम


पुलिस ने बताया कि गजानन पूछने लगा कि उसने शादी का प्रपोजल क्यों ठुकराया। इसके बाद उसने खुद पर और लड़की पर पेट्रोल छिड़क दिया। लाइटर से आग लगाने के बाद उसने लड़की को भी गले लगा लिया। वहां मौजूद लोगों ने आग बुझाई और दोनों को औरंगाबाद के सरकारी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती किया गया। जहां गजानन की मौत हो गई।

लड़की के घरवालो ने करवाई रिपोर्ट दर्ज


गजानन के माता-पिता भी पीड़ित लड़की को शादी के लिए धमका रहे थे। परिजन का कहना है कि लड़के के माता-पिता ने लड़की से कहा था कि अगर तुम गजानन से शादी नहीं करोगी तो हम दोनों को मार देंगे। इसलिए लड़की के परिजन ने गजानन के माता-पिता के खिलाफ बेगमपुरा थाने में FIR करवाई है। थाने के इंजार्च प्रशांत पोतदार ने बताया कि घटना सोमवार की है। पुलिस ने महिला के परिजन की तहरीर पर धारा 307, 326ए, 354डी, 506,34 IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button