खबर

इंटीरियर डिजाइनर सुसाइड केस में दबाव में पुलिस

Written by :- vipin vishwakarma

रुपए के लेन-देन में फंसी इंटीरियर डिजाइनर करूणा शर्मा सुसाइड केस में पुलिस ने चारों आरोपियों पर इनाम घोषित कर दिया है। करुणा ने 1 नवंबर को सुसाइड कर लिया था। पुलिस ने आरोपियों के यहां नोटिस चस्पा करा दिए हैं। इस मामले में DCP ने सभी आरोपियों पर 2 हजार का इनाम घोषित किया है। अब पुलिस ने उनकी तलाश में रिश्तेदारों की जानकारी निकाली है। पुलिस इन सभी की सम्पत्ति की जानकारी निकालकर कोर्ट के माध्यम से कुर्की के लिये कार्रवाई करेगी। फिलहाल इंटीरियर डिजाइनर मामले में सभी आरोपी फरार हैं।

DCP संपत उपाध्याय ने इंटीरियर डिजाइनर करूणा शर्मा की मौत के मामले में फरार आरोपी प्रमिला आत्रिवाल, मोना शर्मा, कृष्णा सोनी और आदित्य अग्रवाल पर 2-2 हजार का इनाम घोषित किया है। लसूड़िया पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। मामले की जांच कर एसआई संजय विश्नोई लगातार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमार कारवाई की, लेकिन अभी तक उनकी जानकारी नहीं लगी है।

बताया जा रहा है कि आरोपी प्रमिला का बेटा बीजेपी संगठन में बड़े पद पर है। शहर में पिछले दिनों राष्ट्रीय स्तर के नेता के इंदौर आयोजन में उन्होंने अपनी गाड़ी भी दी थी। बताया जाता है कि लसूड़िया पुलिस पर भी प्रमिला को गिरफ्तार करने को लेकर काफी दबाव है। इसी कारण से प्रमिला के पति हेमन्त आत्रिवाल की रिकार्डिंग आने के बाद भी पुलिस ने उसे सहआरोपी नहीं बनाया। हालांकि अधिकारी इस बात से इंकार कर रहे हैं।

चल-अचल सम्पत्तियों की जानकारी निकालने में जुटे

लसूड़िया पुलिस के मुताबिक करूणा की मौत के मामले में अब सभी आरोपियों की चल अंचल सम्पत्ति की जानकारी निकाली जा रही है। जिसके बाद कोर्ट के माध्यम से नोटिस देकर उसे कुर्की की जाएगी। इतना ही नहीं यदि आरोपी तब भी नहीं पकड़ाए तो इनाम बढ़ाया भी जा सकता है।

मोबाइल बंद घरों पर ताले
एसआई संजय बिश्नोई के मुताबिक प्रमिला आत्रिवाल के सुखलिया इलाके में घर पर दबिश दी गई लेकिन वह नहीं मिली। वहीं आदित्य अग्रवाल भी महालक्ष्मी नगर स्थित अपने घर पर नहीं है। पुलिस के मुताबिक करूणा की मौत के बाद दोनों ने अपने मोबाइल भी बंद कर लिये हैं। जिसके बाद उनकी जानकारी नहीं मिली है। वहीं मोना शर्मा और कृष्णा सोनी एमआईजी और तीन पुलिया स्थित अपने घरों पर नही मिली। जब पुलिस यहां पहुंची तो यहां भी ताले लगे हुए थे। पुलिस अब रिश्तेदारों की जानकारी जुटाने के साथ ही बैंक की डिटेल के साथ सीडीआर भी निकाली जा रही है।

12 पन्नों के सुसाइड नोट में किया था जिक्र
करूणा शर्मा ने 1 नवबंर को सुसाइड किया था। पुलिस के जब्त किये 12 पन्नों के सुसाइड नोट में उसने प्रमिला उसके पति हेमन्त, कृष्णा और मोना का नाम लिया था। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों पर आत्महत्या के लिये उकसाने के मामले में तीन दिन बाद केस दर्ज किया था। तभी से सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। इसके बाद सभी आरोपी अग्रिम जमानत को लेकर भी प्रयास कर चुके हैं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button