खबर

महरौनी: सपा प्रदेश अध्यक्ष की रैली के आयोजन की रूप रेखा हुई तय

आगामी रैली को लेकर सपा की बैठक हुई संपन्न

महरौनी। आगामी विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए समाजवादी पार्टी ने चुनावी विगुल फूंक दिया है। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष का प्रदेश ‌के कौने कौने में रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसके क्रम में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का जनपद ‌ललितपुर दौरा होना तय हुआ है। उनके रैली की रूप रेखा सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव की अध्यक्षता में सीवी‌ गुप्ता ‌ग्राउंड महरौनी में संपन्न हुई। बैठक में आगामी कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार की गई। बताते ‌चले कि सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की प्रदेश में कोने कोने पर रैलियों का आयोजन किया जा रहा है। उसी क्रम में जनपद ललितपुर की तहसील महरौनी में रैली का आयोजन इसी महीने की 9 तारीख को किया जाएगा। सपा प्रदेश अध्यक्ष की रैली को सफल बनाने के लिए शनिवार को महरौनी ‌मे सपा नेताओं द्वारा ‌बैठक का आयोजन किया गया। रैली को सफल बनाने के ‌लिए विधानसभा और ब्लॉक ‌स्तरीय सपा नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मौके पर तिलक यादव, कैलाश यादव ,रमेश कुशवाहा पूर्व विधायक ,कृष्ण स्वरूप निरंजन, अमर सिंह यादव विधानसभा अध्यक्ष , नीलेश झा, प्रकाश पाल, निशांत जैन, महेन्द्र झा विश्वकर्मा जिला सचिव समाजवादी युव जन सभा, शाकिर अली ,प्यारेलाल अहिरवार , राजेश झा इलेक्ट्रिशियन, सरफराजअली ,एड० पुष्पेंद्र यादव, दीपू यादव, राजबेंद्र यादव ,संजू वर्मा , प्रसन्न यादव ,राजेश , रिंकू जैन, अख्तर सिद्दकी ,राजीव निरंजन , एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्तिथि रहे।

✍️प्रदुम दुबे
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button