खबर

बरुआसागर: गांधी जयंती के अवसर पर सफाई मित्र अमृत सम्मान समारोह का आयोजन

आज़ादी का अमृत महोत्सव की कड़ी में नगर पालिका ने किया सफाई कर्मियों का सम्मान

बरूआसागर- शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर नगर पालिका परिषद बरूआसागर में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सफाई कर्मी मित्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत नगर पालिका पब्लिक हाई स्कूल के छात्र छात्रों ने नगर पालिका अध्यक्ष हर देवी ओमी कुशवाहा, अधिशाषी अधिकारी कल्पना शर्मा, अवर अभियंता विकास साहू, प्रधानाचार्या पंकज वर्मा की अगुवाई में सम्पूर्ण नगर में प्रभात फेरी निकाल कर की गई, इसके बाद पालिका परिसर में ध्वजारोहण किया गया। स्वच्छ भारत मिशन हेतु नगर बरूआसागर के ब्रांड एंबेसडर प्रमोद कुमार अग्रवाल रिटायर्ड आई. ए. एस. ने उपस्थित सभी अतिथियों को अपने उद्बोधन से संबोधित किया। पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि ओमी कुशवाहा ने अपने संबोधन में नगर वासियों से नगर को स्वच्छ रखने में सहयोग करने की बात कही। वहीं अधिशाषी अधिकारी कल्पना शर्मा ने महात्मा गांधी के स्वच्छता के प्रति विचारों को लोगो के सम्मुख रखते हुए पालिका में कार्यरत सफाई कर्मचारियों के विशिष्ट योगदान के लिए उनकी सराहना की। अंत में अध्यक्ष हर देवी ओमी कुशवाहा ने सभी सफाई कर्मियों को धन्यवाद देते हुए सराहना की। इस अवसर पर सफाई कर्मचारियों को प्रमाण पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया साथ ही सभी पालिका कर्मचारियों एवं सफाई कर्मचारियों को स्वच्छ भारत मिशन की छाप वाली टी शर्ट एवं कैप व महिला सफाई कर्मियों को साड़ी वितरित की गई।
कार्यक्रम का संचालन संदीप सिंह सेंगर ने किया। इस अवसर पर पार्षद जितेंद्र आर्य, काशीराम अहिरवार, पार्षद प्रतिनिधि रामकुमार रायकवार, रामसेवक कुशवाहा, पालिका लिपिक अमोक श्रीवास्तव, कपूर सिंह कुशवाहा, रमेश झा, जाकिर अली, राहुल बिरथरे, सुनील कुमार वर्मा, विकास शर्मा, नीरज पांडे, संजीव अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, राजेश श्रीवास, मुकेश सफाई नायक, पुरषोत्तम, विजय, देवेन्द्र, अशोक, राजेन्द्र, सईद खान आदि मौजूद रहे।

✍️राजीव बिरथरे
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button