खबर

9 महीने की गर्भवती पैदल आई नासिक से ललितपुर, पेड़ के नीचे बच्ची को दिया जन्म

ललितपुर। लॉक डाउन के बाद पलायन का दर्द देश भर के मजदूरों के सामने दिखाई दे रहा है। कष्ट इतना है कि बयां करना मुश्किल है। बस दृश्य देखिये और अंदाजा लगाइये। ललितपुर जिला के ग्राम बरखिरिया निवासी राजाबेटी पत्नि पुनू सहरिया (गर्भावस्था) में नासिक से पैदल ललितपुर आ रही थी कि उ.प्र. की सीमा बालाबेहट में प्रशासन ने रोक दिया, जिससे सभी एक पेड़ के नीचे बैठ गये। उसी समय राजाबेटी को प्रसव पीड़ा हुयी और पेड़ के नीचे ही एक बच्ची को जन्म दिया। जैसे ही इस घटना की जानकारी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हुयी। उन्होने जिलाध्यक्ष तिलक यादव एड. को तत्काल महिला के परिवार को राहत राशि देने हेतु निर्देशित किया। उसी क्रम में तत्काल पार्टी के नेताओं को अवगत कराते हुये युवजन सभा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष नैपाल सिंह यादव को भेज कर रूपए 11000 (ग्यारह हजार) की नगद राशि महिला के परिवार को दी गयी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button