कांग्रेस ने बनाये 11 नए जिलाध्यक्ष, ग्वालियर ग्रामीण से अशोक सिंह को जिम्मेदारी

मध्य प्रदेश में आगामी उपचुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के बाद अब कांग्रेस पार्टी ने भी संगठन में कसावट शुरू कर दी है। कांग्रेस पार्टी ने मध्य प्रदेश में 11 नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। इनमें विशेष तौर पर ग्वालियर ग्रामीण से अशोक सिंह की नियुक्ति हुई है। इसके अलावा शिवपुरी से अतुल चौहान, विदिशा से कमल सिलाकारी,सीहोर से बलवीर तोमर, रतलाम से महेंद्र कटारिया,शिवपुरी से श्रीप्रकाश शर्मा, गुना से मानसिंह परसोदा, गुना ग्रामीण से हरि विजयवर्गीय ,होशंगाबाद से सत्येंद्र फौजदार, सिंगरौली से अरविंद सिंह चंदेल और देवास ग्रामीण से अशोक पटेल को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
प्रदेश की राजनीति अभी भी रोमांचक दौर में है। कांग्रेस की सरकार गिराकर भाजपा ने सरकार तो बना ली। लेकिन अभी उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी वापसी की कोशिश में है। ऐसे में संगठन स्तर पर दोनों ही दलों में कसावट की कोशिश है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *