खबर

जानिए सूर्य ग्रहण का महूर्त,इस बार सूर्य ग्रहण से वृष, सिंह, धनु व मकर राशि के जातकों को महालाभ

इस बार कार्तिक माह कई आशंकाओं और अनिश्चितता के बीच आया है. इस माह में 15 दिन में 2 बार ग्रहण पड़ रहे हैं. ऐसी ही घटना महाभारत युद्ध से पहले कार्तिक माह में हुई थी. जिसके बाद जंग में लाखों लोग मारे गए थे. तो क्या इस बार भी महाभारत युद्ध की तरह कोई बड़ी अनहोनी होने जा रही है. इसे लेकर बड़ी चिंता जताई जा रही है. आइए जानते हैं कि 25 अक्टूबर को होने वाले सूर्य ग्रहण पर खास क्या रहेगा.

कार्तिक अमावस्या में इस बार कल 25 अक्तूबर को चित्रा और स्वाति नक्षत्र में सूर्य ग्रहण लगेगा। भारत में ग्रहण दिखाई देगा, इसलिए इस ग्रहण का धार्मिक महत्व होगा। दिवाली के अगले दिन सुबह से ही भारत में सूतक काल शुरू हो जाएगा। आपको बता दें कि 25 अक्तूबर कार्तिक अमावस्या को ग्रस्तास्त सूर्य ग्रहण का योग है। ग्रहण का विभिन्न राशियों पर भी प्रभाव होगा। कुछ राशियों के लिए यह ग्रहण बहुत ही शुभ तो कुछ राशियों के लिए यह ग्रहण कष्टकारी होता है। इस ग्रहण का वृष, सिंह, धनु व मकर राशि के जातकों को बहुत ही लाभ होगा। इस ग्रहण जिन राशियों के 3, 6, 10 और 11वें भाव पर ग्रहण होता है, उन्हें विशेष शुभ और लाभ की प्राप्ति होगी। प्रथम चतुर्थ अष्टम और द्वादश ( 1, 4, 8, 12 ) भाव में ग्रहण का असर होगा, उन्हें विशेष कष्ट होता है l शेष राशियां जिनके 2, 5, 7 और 9 वें भाव में ग्रहण होता है, उन्हें कहीं से कुछ परेशानियां होती हैं। यह ग्रहण भारत के अलावा मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका, पश्चिमी एशिया, उत्तरी अटलांटिक महासागर, उत्तर हिंद महासागर में दिखेगा। यह ग्रहण भारतीय मानक समयानुसार 25 अक्तूबर को दिन के चार बजकर 42 मिनट से पांच बजकर 22 मिनट तक दिखाई देगा। भारत में ग्रहण की अवधि 40 मिनट की होगी। ग्रहण का आरंभ मध्य और मोक्ष 40 मिनट के अंदर ही होगा।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button