खबरखेल जगतमनोरंजन

एमएस धोनी के एक पोस्ट से फैंस दहशत में, फेसबुक पोस्ट से धोनी ने चौंकाया

BY VIPIN VISHWAKARMA

दोस्तों भारतीय क्रिकेट के टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया से अक्सर दूर ही रहते हैं लेकिन उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर एक ऐसा पोस्ट डाला है जिसे लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। दोस्तों धोनी 25 सितंबर को फेसबुक पर लाइव आने वाले है। फेसबुक के अपने इस पोस्ट में धोनी ने लिखा, ‘मैं आपके साथ एक खबर साझा करूंगा. मैं 25 सितंबर को दोपहर 2 बजे लाइव आकर ये जानकारी दूंगा। आशा करता हूं, आप सब वहां होंगे।’ धोनी के इस फेसबुक पोस्ट से अब कयास लगाया जाने लगे हैं कि वह इंडियन प्रीमियर लीग से संन्यास की घोषणा करने वाले हैं।

दोस्तों धोनी ने दो साल पहले भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि धोनी शायद आईपीएल 2023 में आखिरी बार मैदान पर उतरे। आईपीएल में धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं। आईपीएल के सबसे सफल फ्रेंचाइजियों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स धोनी की कप्तानी में चार बार चैंपियन बन चुकी हैं। आईपीएल में 2022 में टीम का प्रदर्शन हालांकि कुछ खास नहीं रहा था। इस सीजन के शुरुआत में धोनी ने रवींद्र जडेजा को कप्तानी सौंपी थी

लेकिन टीम को मिली लगातार हार के कारण उन्होंने धोनी को वापस कप्तानी सौंप दी। दोस्तों इसके अलावा सीजन के आखिरी मैच के बाद धोनी ने कहा था कि वह आईपीएल 2023 में भी सीएसके के लिए खेलेंगे। वहीं आईपीएल 2023 में फिर से होम और अवे वेन्यू के नियम को लागू किया जा रहा है। ऐसे में उम्मीद की जा रही धोनी सीएसके के होम ग्राउंड पर खेलकर संन्यास की घोषणा करें। धोनी आखिरी बार चेन्नई में 2019 में खेले थे। इसके बाद आईपीएल 2020 का पूरा सीजन यूएई में खेला गया था। वहीं 2021 आईपीएल के पहले भाग में सिर्फ दो वेन्यू मुंबई और पुणे में खेला गया था जबकि टूर्नामेंट का दूसरा हिस्सा यूएई में हुआ था।

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी ने भारतीय टीम ने आईसीसी के सभी बड़े खिताब अपने नाम किए हैं। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया 2007 टी20 विश्व कप, 2011 विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी जीत चुकी है। हालांकि इसके बाद से भारतीय टीम को आईसीसी के एक भी बड़े टूर्नामेंट में सफलता नहीं मिली है। ऐसे में धोनी को टीम इंडिया में मेंटॉर की भूमिका दी जा सकती है। धोनी ने टी20 विश्व कप 2021 में टीम इंडिया के साथ इसी भूमिका में जुड़े थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button