कृष्णकांत नगाइच सागर।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज 15 जून को सागर के सुरखी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जैसीनगर मंडल के ग्राम बांसा में केंद्र सरकार की 1 वर्ष की उपलब्धियों से जन-जन को अवगत कराने दोपहर 2:00 बजे आने वाले थे
परंतु मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व तेज बारिश तथा आंधी के चलते कार्यक्रम स्थल पर बनाया गया पंडाल गिर गया। मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा भी सागर पहुच रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के 1 वर्ष पूर्ण होने पर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को लेकर यहां पहुंच रहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा का यह दौरा आगामी समय में सुरखी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।
यहां से कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सिंधिया समर्थक और प्रदेश सरकार के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का चुनाव लड़ना तय है।
नेताओं के इस दौरे से सुरखी उपचुनाव की सुर्खियां भी तेज हो जाएंगी परंतु बारिश के चलते ऐसा ना हो सका और अंततः मुख्यमंत्री तथा प्रदेश अध्यक्ष का सुरखी आगमन निरस्त हो गया