मुंबई।
बॉलीवुड से आई है बेहद दुखद खबर। फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने खुदकुशी कर ली है। सुशांत सिंह राजपूत के नौकर ने पुलिस को फोन करके जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड के बेहद शानदार अभिनेताओं में से एक थे और उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के ऊपर बनी फिल्म में भी काम किया था। सुशांत सिंह राजपूत टीवी इंडस्ट्री से फिल्म इंडस्ट्री में आए थे। यह बेहद सफल अभिनेता थे लेकिन अचानक उनकी आत्महत्या की खबर ने सबको हिला दिया है। सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई के बांद्रा में फांसी लगाकर आत्महत्या की है और पुलिस पूरे मामले की जांच में लगी है
