भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा का मुंगावली दौरा

चंदेरी: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रभात झा आज मुंगावली के दौरे पर आए। जहां उपचुनाव होना है। उसी की संभावनाओं को तलाश करने के लिए आज प्रभात झा का मुंगावली में आगमन हुआ जहां उन्होंने पूर्व विधायक देशराज सिंह यादव के परिवार से मुलाकात की।


इसके बाद आपने प्रेस वार्ता की जहां संवाददाता ने सवाल पूछा कि भारतीय जनता पार्टी का मुंगावली उपचुनाव के लिए प्रत्याशी का नाम लगभग तय है। इसके बाद भी राव देशराज सिंह यादव के परिवार से उम्मीदवारी जताई जा रही है और परिवार की तरफ से प्रतिदिन बयान आ रहा है कि हमारी सबसे पहली प्राथमिकता भारतीय जनता पार्टी है इसके बाद हर विकल्प पर विचार किया जाएगा।सब विकल्प तलाश करेंगे।इस सवाल के जवाब में प्रभात झा ने कहा कि राव देशराज सिंह यादव मप्र में भाजपा के नींव के पत्थर है। और उन्होंने भाजपा को अपने खून से सींच कर खड़ा किया है।दो बार गुना संसदीय क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव लड़ें। देशराज जी की शहादत जाया नहीं जायेगी।
उनके परिवार को पूरा सम्मान भाजपा में दिया जायेगा।जिस शख्स ने अपने खून पसीने से सींच कर पार्टी खड़ी की हो उस परिवार के बारे में ऐसी बातें करना बेइमानी होगी।
राव देशराज सिंह यादव के परिवार के खून में भी सिर्फ भाजपा के अलावा और किसी की कल्पना भी नहीं हो सकती । ऐसा मैं राव देशराज सिंह यादव के परिवार की निष्ठा पर कह सकता हूं।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा के साथ भाजपा के अशोकनगर जिला अध्यक्ष उमेश रघुवंशी, राव अजय सिंह यादव, मुंगावली उप चुनाव भाजपा समिति के चुनाव प्रबंध समिति के संचालक आलोक तिवारी,आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *