खबर

ललितपुर: पंचायत चुनाव के लाने आम आदमी पार्टी ने तालबेहट से तुतुआ बजाओ

ललितपुर। आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष हरदयाल सिंह लोधी एड. के नेतृत्व में पार्टी संगठन के विस्तार और सदस्यता अभियान को चलाते हुए शुक्रवार को तालबेहट तहसील मुख्यालय पर संजय खान के नेतृत्व में आज सैकड़ों युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जनपद प्रभारी अर्चना गुप्ता की प्रबल संतुति पर संजय खान को को पार्टी का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही उन्हें तालबेहट तहसील की कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश दिए गए। सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने युवाओं को दिल्ली में चल रही केजरीवाल की सरकार की नीतियों के बारे में अवगत कराया और युवाओं को उनके भविष्य के प्रति सचेत रहते हुए, आगे राष्ट्र निर्माण की भूमिका में अपनी अहम भूमिका निभाने का आव्हान किया। बैठक में ललितपुर जनपद की प्रभारी अर्चना गुप्ता, जिलाध्यक्ष की हरदयाल सिंह लोधी एड., महासचिव अनूप ताम्रकार, झांसी जिलाध्यक्ष कैलाश कुशवाहा, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नीरज कुशवाहा, विधानसभा तालबेहट प्रभारी हजारीलाल राजपूत, झांसी विधानसभा प्रभारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने सभा को संबोधित किया। पार्टी में शामिल होने वाले प्रमुख रूप से ज्ञानेंद्र सिंह, रफीक खान, सत्यम साहू, राजीव, आयुष शर्मा, रोहित पुरोहित, राम रावत, जसपाल योगी, आदर्श बबेले, शुभांशु शर्मा, शुभम ठाकुर, नेहाल गुप्ता, ऋषि त्रिपाठी, आदर्श पांडे, प्रदीप यादव, दीप सिंह राजपूत, दिग्विजय सिंह राजपूत, इरशाद खान, अशरफ, अरुण अहिरवार शामिल रहे।

✍️अमित लखेरा

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button