खेल जगत

मुंबई इंडियंस हुई IPL से बाहर, एक बार फिर फ्लॉप हुए हार्दिक पांड्या

  • आखिरकार हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की कट गई नाक
  • 5 बार की चैंपियन टीम हो गई प्ले ऑफ से बाहर, फुस्स हो गए पांड्या
  • पांड्या की खराब कप्तानी की वजह से हुई टीम बाहर, फैंस का फूटा गुस्सा

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। हार्दिक पंड्या की कप्तानी में 5 बार की चैंपियन टीम ने काफी लचर प्रदर्शन किया। वह प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। वह 11 में से 7 मैच हार चुकी है। टीम का प्रदर्शन इतना खराब रहा है कि उसने 2 जगह की बादशाहत गंवा दी है। एक वेन्यू पर वह 12 साल बाद हारी तो एक पर 6 साल बाद। ऐसा महज 7 दिन के अंदर हुआ है।

मुंबई को शुक्रवार 4 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स KKR)ने 24 रन से हराया। वानखेड़े में 12 साल बाद कोलकाता ने मुंबई को हराया। साल 2012 में कोलकाता ने मुंबई को 32 रन से हराया था। सुनील नरेन ने उस मैच में शानदार प्रदर्शन किया था। 3.1 ओवर में 15 रन देकर 4 विकेट लिए थे। वानखेड़े में मुंबई के खिलाफ कोलकाता की यह दूसरी जीत थी। 11 मैच में उसे 9 बार हार का सामना करना पड़ा है।

इससे पहले मुंबई इंडियंस को 27 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने 10 रन से हराया। मुंबई की टीम दिल्ली में 6 साल बाद हारी। इससे पहले उसे इस वेन्यू पर 2018 में 11 रन से हार का सामना करना पड़ा था। तब दिल्ली कैपिटल्स की टीम दिल्ली डेयरडेविल्स हुआ करती थी। अमित मिश्रा प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। उन्होंने 4 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट लिए थे। ऋषभ पंत ने 44 गेंद पर 64 रन ठोक दिए थे।

तब दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर थे,जो फिलहाल कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान हैं। आईपीएल 2024 में रन चेज करते हुए मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड काफी खराब रहा है। वह 6 मैच में 5 मैच हारी है। केवल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)को हराया है। मुंबई इंडियंस की टीम टूर्नामेंट से सम्मान से विदाई चाहेगी। इसके लिए वह अगल तीनों मैच जीतना चाहेगी। उसे अगला मैच सनराइजर्स हैदराबाद से 6 मई को खेलना है। कोलकाता नाइट राइडर्स से 11 मई और लखनऊ सुपर जायंट्स से 17 मई को खेलना है।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने शुक्रवार रात कोलकाता नाइट राइडर्स से 24 रन से मिली निराशाजनक हार के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या की तीखी आलोचना की. पठान ने उन महत्वपूर्ण क्षणों पर प्रकाश डाला जहां उनका मानना था कि मुंबई इंडियंस लड़खड़ा गयी थी.

मुंबई इंडियंस की हार के बाद इरफ़ान पठान ने इंस्टाग्राम पर कहा,”मुंबई इंडियंस की कहानी आईपीएल 2024 में समाप्त हो गई है. यह इतनी अच्छी टीम थी पेपर पर लेकिन उसे मैनेज नहीं किया गया. हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर जो सवाल उठ रहे थे, वो सही सवाल थे क्योंकि आज फिर दोबारा जब केकेआर के सामने आपने 57 पर 5 विकेट गिरा दी, केकेआर की, तो उसके बाद आपको नमन धीर को लगातार तीन ओवर देने की कोई जरुरत ही नहीं थी.आपको अपने प्रमुख गेंदबाजों को लेकर आना था. आप अपने छठे गेंदबाज को तीन ओवर डला दिए वहां पर साझेदारी बन गई वेंकटेश अय्यर और मनीष पांडे की 83 रन की साझेदारी हुई, जहां पर 150 रन पर आप ऑल-आउट कर सकते थे. वहां पर आपने 170 बना दिए.
और वही अंतर रहा.और इसीलिए बार बार कहते हैं कि आज भी क्रिकेट में ना कप्तानी का बहुत बड़ा असर होता है. और मैनेज करना बहुत जरुरी है जो मैनेज नहीं किया गया.”

पठान की आलोचना यहीं नहीं रुकी. उन्होंने मुंबई इंडियंस कैंप के भीतर की गतिशीलता पर प्रकाश डाला, जिससे पता चला कि टीम में एकजुटता और एकता की कमी है, जिससे टीम के भीतर संभावित दरार या गुटों का संकेत मिलता है. उन्होंने कप्तान के अधिकार को खिलाड़ी द्वारा स्वीकार करने के महत्व पर जोर दिया और संकेत दिया कि वर्तमान एमआई सेटअप में इसकी कमी हो सकती है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button