खबर

हम सभी को मिलकर बुंदेलखण्ड की तकदीर और तस्वीर बदलना है: शिवराज सिंह

भोपाल। कमलनाथ सरकार को बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास से कोई लेना-देना नहीं था। इसलिए वे उन योजनाओं को भी छिंदवाड़ा ले गए, जो बुंदेलखंड के विकास के लिए स्वीकृत की गई थीं। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी विकास के मंत्र को लेकर चल रही है और अब हम सब मिलकर बुंदेलखंड के विकास के लिए काम करेंगे, जिसके लिए हमारी नेता सुश्री उमा भारती लगातार प्रयास करती रही हैं। यह बात रविवार को वक्ताओं ने मलहरा के पूर्व विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी के सदस्यता ग्रहण समारोह में संबोधित करते हुए कही। पूर्व विधायक श्री लोधी को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने भाजपा का दुपट्टा पहनाकर विधिवत पार्टी में शामिल किया। मंच का संचालन पूर्व मंत्री  रामपाल सिंह ने किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री श उमाशंकर गुप्ता एवं प्रदेश शासन के मंत्री  विश्वास सारंग मंचासीन थे।

विकास और जनकल्याण भारतीय जनता पार्टी सरकार की प्राथमिकता है: चौहान

मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चौहान ने  प्रद्युम्न सिंह लोधी का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा परिवार में आपका आत्मीय अभिनंदन है। जनता का कल्याण और क्षेत्र के विकास का तड़प उनके मन में रही है। अनेकों बार काटन सिचाई परियोजना और जनकल्याण के अन्य कार्यों को लेकर लगातार श्री लोधी मिलते रहे हैं। श्री चौहान ने कहा कि विकास और जनकल्याण भारतीय जनता पार्टी सरकार की प्राथमिकता रही है और श्री लोधी ने क्षेत्र के विकास को लेकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्र्रहण की है। श्री चौहान ने कहा कि श्रद्धेय उमाजी दीदी हमारी मार्गदर्शक और प्रेरणा भी है। उनके मन में प्रदेश और बुंदेलखंड कैसे आगे बढ़े, इसकी तड़प हमेशा रही है। हमें लगातार उनका मार्गदर्शन मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे नेता श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकास ही भारतीय जनता पार्टी का मूलमंत्र रहा है और हम सभी को मिलकर काटन सिंचाई परियोजना और कैन बेतवा को जोड़कर बुन्देलखण्ड की तकदीर और तस्वीर बदलना है। उन्होंने कहा कि श्री लोधी ने विधानसभा की सदस्यता से त्याग पत्र देकर जिस भावना और संकल्प के साथ आपने भाजपा की सदस्यता ली है, उस भावना का सदैव सम्मान किया जायेगा।

विकास के मुद्दे पर भाजपा में शामिल हुए श्री लोधी: शर्मा

प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने मलहरा विधानसभा से इस्तीफा देकर भाजपा में आए श्री प्रधुम्न सिंह लोधी का स्वागत करते हुए कहा कि श्री लोधी के मन में विधानसभा क्षेत्र के गरीबों और किसानों के लिए दर्द था, विकास की ललक थी, जो कांग्रेस के समय विधायक रहते वह पूरी न हो सकी। इसलिए विकास के मुद्दे पर श्री लोधी ने भाजपा की सदस्यता ली है। पूरी भाजपा और शीर्ष नेतृत्व आपके साथ हैं, जो आपके साथ मिलकर बुंदेलखंड का विकास करेंगे। बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास और उत्थान की लिए पूर्व मुख्यमंत्री एवं हमारी मार्गदर्शक सुश्री उमाश्री भारती जी भी सदैव तत्पर रहीं। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश ने पांच बार कृषि कर्मण अवार्ड जीता। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बुंदेलखंड के विकास के लिए पन्ना में एग्रीकल्चर कॉलेज की स्थापना की, कांग्रेस के सत्ता में आते ही कमलनाथ 300 करोड़ का बजट छिंदवाड़ा ले गए। पन्ना में इंजीनियरिंग कॉलेज का काम रोक दिया, मेडिकल कॉलेज का काम उसी स्थिति में पड़ा है। कमलनाथ ने बुंदेलखंड के विकास की 1300 करोड़ रूपए की योजनाओं को छिंदवाड़ा ट्रांसफर कर दिया। उन्होंने कहा कि श्री लोधी ने किसी प्रलोभन नहीं बल्कि, विकास की उत्कंठा के कारण भाजपा की सदस्यता ली है, इसलिए मैं हृदय से अभिनंदन करता हॅू।

मेरे लिए पद नहीं सेवा महत्वपूर्ण: प्रद्युम्न सिंह लोधी

सदस्यता ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक  प्रद्युम्न सिंह लोधी ने कहा कि कल मैंने विधानसभा अध्यक्ष के समझ जाकर अपना त्यागपत्र दिया, क्योंकि मेरे लिए पद नहीं सेवा महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूरे प्रदेश में विकास की गंगा बहाई और विकास का पर्याय बन चुके हैं। मैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का ऋणी हॅू जिन्होने मेरे विधानसभा क्षेत्र के लिए 450 करोड़ की यह सिंचाई परियोजना स्वीकृत की, जिसमें 1700 हेक्टेयर में सिंचाई होगी। मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमाश्री भारती के आशीर्वाद और प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा के कारण आज यह सब संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि केवल भारतीय जनता पार्टी ही समूचे बुंदेलखंड क्षेत्र का विकास कर सकती है। कोरोना संकट के कारण दूसरे प्रदेशों से क्षेत्र में पलायन हुआ, इसलिए क्षेत्र को रोजगार और कृषि क्षेत्र को सिंचाई की आवश्यकता थी। परंतु विषम परिस्थितियों में जब मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी से निवेदन किया कि अगर यह महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजना स्वीकृत हो जाएगी तो विधानसभा क्षेत्र का विकास व उत्थान हो जाएगा। गरीबों और किसानों के लिए मुख्यमंत्री जी के दिल में दर्द था, उन्होंने डीपीआर देखकर तत्काल स्वीकृति प्रदान कर दी। उन्होंने कहा कि सत्ता और संगठन के साथ मिलकर क्षेत्र के विकास के लिए मैंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button