खबर

खादी एक वस्त्र ही नहीं, विचार है : हर्ष यादव

कुटीर , ग्रामोद्योग,नवीन और नवकरणीय ऊर्जा मंत्री हर्ष यादव भोपाल हाट में  आज शाम  फाग महोत्सव का शुभारंभ किया।इस अवसर पर उन्होंने कश्मीर,बंगाल,बिहार, उत्तरप्रदेश और मध्य प्रदेश के वस्त्र शिल्पियों के स्टाल्स देखे और उनसे चर्चा की।प्रमुख सचिव कुटीर ग्रामोद्योग विभाग अनिरुद्ध मुखर्जी, आयुक्त रेशम कवींद्र कियावत और प्रबंध संचालक खादी बोर्ड मनोज खत्री भी इस अवसर पर उपस्थित थे। यादव ने खादी ब्रांड कबीरा के नए खादी वस्त्र लांच करते हुए  वस्त्र शिल्प कला पर पुस्तिका का विमोचन किया।

मंत्री यादव ने कहा कि खादी एक वस्त्र ही नहीं, विचार है।यह ऊर्जा देता है।खादी के उपयोग से एक परिवार जो खादी वस्त्र बुनता है, उसे आर्थिक सहारा मिलता है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने खादी के उपयोग पर जोर दिया था। यह उनके जन्म का 150 वां वर्ष है। इस नाते इस फाग उत्सव में खादी वस्त्र पर पचास प्रतिशत  तक छूट दी जा रही है। मध्य प्रदेश सरकार ने गत एक वर्ष में कुटीर और ग्रामोद्योग को बढ़ावा दिया है। बीते वर्षों में इस क्षेत्र की अपेक्षा हुई लेकिन अब वस्त्र  शिल्पियों को आर्थिक उन्नयन  की योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है।

मंत्री यादव ने कहा कि पहली बार भोपाल हाट में फाग महोत्सव के अंतर्गत 3 से 15 मार्च तक रेशम संचालनालय, सिल्क फेडरेशन और म.प्र. खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड  ने संयुक्त रूप से वस्त्र शिल्पियों द्वारा निर्मित कलात्मक वस्त्रों की प्रदर्शनी लगाई  है। आमजन के लिए  बड़े स्तर पर विविध  आकर्षक डिजाइन के वस्त्रों के  विक्रय की सुविधा हाट में  उपलब्ध कराई गई है। फाग महोत्सव-2020 में मध्यप्रदेश सहित दस अन्य राज्यों के  करीब अस्सी दक्ष कारीगर भागीदारी कर रहे है। प्रदर्शनी में खादी वस्त्रों पर 50 प्रतिशत तक छूट दी जा रही है। फाग महोत्सव-2020 में  खादी वस्त्र, फैशन शो   भी  होगा आज प्रथम दिवस राजकुमार सोमकुवर और उनके साथियों ने देश भक्ति गीत सुनाए।गायन के साथ ही अन्य  सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button