खबर

सागर- सुरखी विधानसभा क्षेत्र के सबसे पुराने भाजपाई परिवार को मिला किसान मोर्चा का दायित्व 

सुरखी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की नींव रखने वाले प्रहलाद सिंह ओरिया जिन्होंने पैदल पैदल चलकर भाजपा का झंडा सुरखी विधानसभा क्षेत्र में लगाने की शुरुआत की थी उनके ही पुत्र धीरज सिंह दांगी को भाजपा किसान मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनाया गया इससे पहले भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह धनौरा को हटाया गया था और उनकी जगह पर उनकी ही समाज के सुरखी विधानसभा क्षेत्र एवं सबसे पुराने भाजपा परिवार के सदस्य को महत्व दिया गया। इसके लिए सुरखी विधानसभा क्षेत्र के अनेक वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया एवं मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का विशेष आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता हरनाम सिंह, छतर सिंह, योगेश सिंह गोलू , साहब सिंह ,रामराज सिंह ,दरियाव सिंह ,चंदन सिंह, बुंदेल सिंह ,बलराम ,नाथूराम ,भोले यादव, शेर सिंह ,सुनील सिंह, प्रशांत सिंह, राजकुमार सिंह, विष्णु नेमा, संतोष नामदेव, बाबूलाल कुर्मी, सुरेंद्र सरपंच, सरपंच कमल सिंह, विष्णु अशोक सिंह ,रामवीर सिंह, रामराज तोड़ा, पहलाद कुर्मी, प्रियंका तिवारी, मुन्ना पांडे, दिनेश चढ़ार, मनीष नामदेव सहित क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का आभार व्यक्त करते हुए नव नियुक्त किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष धीरज सिंह दांगी ओरिया को शुभकामनाएं दी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button