खबरबुंदेली

ललितपुर: जिले में धूमधाम से मनाया जायेगा गणतंत्र दिवस

गणतंत्र दिवस पर होंगे राष्ट्रीय कार्यक्रम
ललितपुर। जिलाधिकारी अन्नावि दिनेशकुमार की अध्यक्षता में 26 जनवरी 2021 को गणतंत्र दिवस को मनाये जाने के पूर्व विचार-विमर्श एवं सुझाव हेतु जनपद के अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक कलैक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर कोविड के नियमों का पालन करते हुए सीमित संख्या में प्रभातफेरी का आयोजन सुबह 08 बजे घण्टाघर से प्रारम्भ होगा, जिसमें जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं शिक्षा अधीक्षक इसके संयोजक होगें। घण्टाघर पर ही जिलाधिकारी महोदय द्वारा श्री वीर सावरकर, श्री सरदार बल्लभ भाई पटेल, श्री चन्द्रशेखर आज़ाद तथा महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा, साथ ही सुबह 08.10 बजे जेल चौराहे पर अम्बेडकर पार्क में डा.भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा 08.20 बजे तुवन मंदिर के पास अवन्तीबाई, रानी लक्ष्मीबाई एवं परमानन्द की प्रतिमा पर माल्यार्पण जिलाधिकारी महोदय द्वारा किया जायेगा, इन कार्यक्रमों के संयोजक अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका एवं जिला सूचना अधिकारी होगें। सुबह 08.30 बजे सभी कार्यालयों/शासकीय अद्र्धशासकीय कार्यालयों में (शैक्षिक संस्थाओं को छोड़कर) में झण्डा अभिवादन/राष्ट्रगान एवं तत्पश्चात संविधान में उल्लिखित संकल्प का स्मरण किया जायेगा। सुबह 09.00 बजे पुलिस लाइन में एन.सी.सी., होमगार्ड, स्काउट गाइड, पुलिसकर्मी, वन विभागकर्मी द्वारा पुलिस परेड/कार्यक्रम समाप्त होने के उपरान्त मार्चपास्ट आयोजित होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक, कमाण्डेंट होमगार्ड, क्षेत्राधिकारी सदर, जिला विकास अधिकारी, एन.सी.सी. अधिकारी तथा जिला समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र इन कार्यक्रमों के संयोजक होगें। सुबह 09.30 बजे पुलिस लाइन में ही गणतंत्र दिवस कार्यक्रम-पुलिस परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं शिक्षा विभाग द्वारा विज्ञान एवं शिक्षा से सम्बंधित कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे, जिसके संयोजक मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डी.आर.डी.ए., मुख्य चिकित्सा अधिकारी, क्षेत्राधिकारी सदर, आरआई पुलिस लाइन, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाचार्य जी.आई.सी. एवं जी.जी.आई.सी. होंगे। सुबह 10 बजे सभी शैक्षिक संस्थानों में झंण्डा फहराया जाना, राष्ट्रगान तथा संकल्प पढऩा, इस सम्बंध में जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समस्त शैक्षिक कार्यालयों एवं विद्यालयों को निर्देश जारी करेंगे। सुबह 10.15 बजे जिला क्रीड़ा अधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी तथा प्रादेशिक विकास दल अधिकारी द्वारा स्टेडियम से कैलगुवां चौराहे से बालिकाओं एंव जूनियर बालकों के क्रॉस कंट्री रेस आयोजित की जाएगी। साथ ही 11 बजे से 02 बजे के मा.कांसीराम आवास कॉलोनी गोविन्द नगर एवं डिग्री कॉलेज के पास, ललितपुर तथा आसरा कॉलोनी केन्द्रीय विद्यालय के पास, ललितपुर में स्वास्थ्य शिविर/स्वास्थ्य सम्बंधी जानकारियों के पोस्टर आदि का प्रदर्शन आवश्यक एवं पर्याप्त दवाओं सहित आयोजन किया जायेगा, जिसके संयोजक मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, जिला होम्योपैथिक अधिकारी एवं परियोजना निदेशक डूडा होंगे। सुबह 11.30 बजे वृद्धाश्रम, राजकीय बालगृह तथा राजकीय सप्रेषण गृह में मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, सचिव मण्डी समिति एवं श्रम प्रवर्तन अधिकारी द्वारा पुस्तकें एवं फल आदि का वितरण किया जायेगा। दोपहर 12.00 बजे से स्टेडियम से राज्यमंत्री के पेट्रोलपम्प तक साइकिल रेस का आयोजन किया जायेगा, जिसके लिए अपर उप जिलाधिकारी प्रथम, क्षेत्राधिकारी सदर, जिला क्रीडा अधिकारी, उप मुख्य चिकित्साधिकारी ललितपुर एवं युवा कल्याण अधिकारी संयोजक होगें। अपराह्न 01 बजे जिलाधिकारी द्वारा जिला कारागार में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसके संयोजक जेल अधीक्षक/जेलर/ए.एस.डी.एम. प्रथम/खाद्य सुरक्षा अधिकारी, ललितपुर होंगे। सायं 06 बजे नगर क्षेत्र के निर्धन बस्तियों में निर्बल एवं असहाय व्यक्तियों को अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, ललितपुर एवं तहसीलदार ललितपुर द्वारा कम्बल वितरण कार्यक्रम किया जायेगा। बैठक के उपरान्त जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि समस्त कार्यालयाध्यक्ष अपने-अपने कार्यालयों में समस्त कर्मचारियों की उपस्थिति में सुबह 8.30 बजे ध्वजारोहण करेंगे। ध्वजारोहण के समय जो भी कर्मचारी अनुपस्थित पाये जायें, उनके विरुद्ध सम्बंधित कार्यालयाध्यक्ष आवश्यक कार्यवाही करेंगे। 26 जनवरी के पर्व का आयोजन पूर्ण हर्षोल्लास के साथ निर्धारित स्थलों पर कोविड के नियमों का पालन करते हुए मनाया जाएगा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कार्यालयों, स्कूलों एवं अन्य स्थानों पर संविधान के विषय में जानकारी दी जाये, साथ ही कोविड के नियमों का अनिवार्य रुप से पालन किया जाए। इसके अलावा उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि अधिकारी अपने कार्यालय में पूरे वर्ष उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत करेंगे।

केतन दुबे- ब्यूरो रिपोर्ट
📞9889199324

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button