चम्बल का यह कद्दावर नेता हुआ कांग्रेस में शामिल

बहुजन संघर्ष दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष फूल सिंह बरैया ने आज अपने साथियों के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की उपस्थिति में कांग्रेस के प्रति आस्था व्यक्त कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

उनके साथ प्रमुख रूप से चतुरीलाल बराहदिया (पूर्व विधायक), राष्ट्रीय महासचिव सुबोध पंचोली, जय नारायण सगर, दिव्यराज जादौन, डॉ भगवान दास,कैलाश बल्लैय, प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ मौरे, प्रदेश सचिव मुन्ना लाल भास्कर, जसवीर सिंह गुर्जर सहित सेकडो कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस की रीति नीतियो में विश्वास व्यक्त कर कमलनाथ जी की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश का भविष्य कांग्रेस के हाथो में ही सुरक्षित है।कांग्रेस की विचारधारा सभी को साथ लेकर चलने की रही है।विकास क्या होता है , यह मुख्यमंत्री के रूप में कमलनाथ जी ने इन तीन माह में ही बता दिया है।
कमलनाथ जी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सुरक्षित है।विकास की एक एक नई इबादत प्रदेश लिख रहा है।
चाहे किसानो की क़र्ज़ माफ़ी हो या युवाओं के रोज़गार की बात या सभी वर्गों के उत्थान की बात कमलनाथ जी ने जो चुनाव पूर्व कहा था , उस वादे को ईमानदारी से पूरा किया है।

इस अवसर पर वरिष्ठ मंत्री डॉ गोविन्द सिंह जी, संगठन प्रभारी उपाध्यक्ष चन्‍द्रप्रकाश शेखर, प्रकाश जैन,  राजीव सिंह, शोभा ओझा , नरेन्द्र सलूजा , भूपेन्द्र गुप्ता, अभय तिवारी आदि उपस्थित थे।

कौन हैं फूल सिंह बरैया – यूं तो फूल सिंह बरैया मध्य प्रदेश के चम्बल इलाके के प्रभावशाली नेता हैं। पूर्व में बहुजन समाज पार्टी की बागडोर भी संभाल चुके हैं। इसके बाद समता समाज पार्टी बनाई और फिर बहुजन संघर्ष दल .लेकिन उन्हें प्रभावी सफलता नहीं मिल पाई। अब कांग्रेस उन्हें भिंड सुरक्षित सीट से मैदान में उतार सकती है

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *