झांसी लोकसभा में भाजपा को बड़ी कामयाबी : तालबेहट नगर पंचायत अध्यक्ष पार्टी में शामिल

झांसी- ललितपुर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा ने ने बड़ी सफलता पाई है। पार्टी प्रत्याशी अनुराग शर्मा के समर्थन में तालबेहट नगर पंचायत की अध्यक्ष मुक्ता सोनी अपने समर्थकों संग भाजपा में शामिल हो गई हैं। मुक्ता सोनी लम्बे समय से नगर पंचायत की अध्यक्ष हैं और बीते साल हुए चुनाव में भाजपा पूरी ताकत लगाकर भी उन्हें हरा नहीं पाई थी। उनके साथ ही व्यापारी नेता विजय सोनी , मोंटू परिहार भी अपने समर्थकों संग भाजपा में शामिल हो गए।


भाजपा के लिए तालबेहट में यह पैठ कितनी अहम है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मंत्री मन्नू कोरी , विधायक राम रतन कुशवाहा , बुंदेलखंड विकास बोर्ड के अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह , उपाध्यक्ष राजा बुंदेला, भाजपा जिलाध्यक्ष ललितपुर जगदीश लोधी सहित तमाम भाजपाई इस मौके पर थे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *