खबर

भारत चीन सीमा पर झड़प, सेना के एक अधिकारी सहित दो जवान शहीद

भारत चीन के बीच सीमाओं को लेकर लम्बे समय से विवाद चल रहा है। वहीं इसी विवाद को लेकर सोमवार रात सीमा पर स्थिति बिगड़ गयी। लद्दाख में भारतीय सेना और चीनी सेना के बीच हिंसक झड़प हुई है जिसमें भारतीय सेना के एक अधिकारी और दो जवान शहीद हो गए हैं। लद्दाख सीमा पर दोनों सेनाओं के बीच कल रात से पीछे हटने का कार्य चल रहा था लेकिन अचानक से चीनी सेनाओं ने हमला कर दिया जिसमें भारतीय सैनिक शहीद हो गए। हालांकि इस झड़प से चीनी सेना का भी काफी नुक्सान हुआ है। चीन के 5 सैनिक के मौत होने की बात भी सामने आयी है। गलवान घाटी के पास दोनों देशों की सेना के बीच ये झड़प हुई है।

भारतीय सेना की ओर से जारी किये गए आधिकारिक बयान में यह कहा गया है की गलवान घाटी के पास दोनों देशों के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई है जिसमें भारत के 1 अधिकारी और 2 जवान शहीद हुए हैं। इस झड़प के बाद दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों के बीच बैठक जारी है और शांति से मसले को हल करने की बात चल रही है।

चीन के विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि भारत अगर एकतरफा कदम उठाएगा तो इस तरह के हालात पैदा हो सकते हैं। चीन ने उल्टा भारत पर यह आरोप लगया कि भारतीय सैनिक उनकी सेना में घुस आए थे। अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, बीजिंग का आरोप है कि भारतीय सैनिकों ने बॉर्डर क्रॉस करके चीनी सैनिकों पर हमला किया था। दोनों सेनाओं की ओर से गलवान घाटी के पास सीमा पर तोप और अन्य सामान इकट्ठा किया जा रहा है साथ ही सैनिकों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। इस घटना के बाद दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों के बीच उच्च स्तरीय बैठक जारी है।

भारत-चीन के बीच सीमाओं को लेकर विवाद काफी गरम मुद्दा रहा है और इसको लेकर लम्बे समय से विवाद भी चल रहा है। दोनों देशों के बीच लाइन ऑफ़ कंट्रोल(LAC) पर कोई आधिकारिक बंटवारा नहीं हुआ है। लद्दाख में भारतीय सेना की ओर से निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसको लेकर चीन ने आपत्ति जताई है। मई महीने से लद्दाख बॉर्डर पर तनाव का माहौल बना हुआ था। चीनी सैनिकों ने भारत द्वारा तय की गयी LAC को पार किया था और पेंगोंग झील, गलवान घाटी के पास आ गए थे। वहीं दोनों देशों के बीच इस विवाद को लेकर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बयान भी दिए थे।

भारत काफी लंबे समय से चीनी सेना को उनकी ओर से खींची गयी LAC से पीछे हटने को कह रहा था। लद्दाख में 1962 के बाद भारत चीन के बीच इस तरह की स्थिति पैदा हुई है। LAC को लेकर भारत चीन के बीच मुद्दा गरम होता जा रहा है जिसका जवाब है ये हिंसक झड़प।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button