खबरमध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भी धर्म, जाति, वर्ग को साधने की कोशिश।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मध्यप्रदेश में अगले सप्ताह प्रवेश होगा। राहुल गांधी की यात्रा में महाकाल के बाद जननायक टंटया भील की जन्मस्थली जाने का पड़ाव भी जोड़ा गया है। इस दौरान
राहुल गांधी की पदयात्रा 21 नवंबर को मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में एंट्री करेगी। भारत जोड़ो यात्रा के बहाने कांग्रेस यहां सभी धर्म, जाति, वर्ग को पार्टी से जोड़ने की कवायद कर रही है। राहुल गांधी ओंकारेश्वर और उज्जैन में ज्योतिर्लिंग का दर्शन पूजन करेंगे, तो नर्मदा में भी डुबकी लगाएंगे। इस दौरान राहुल गाँधी बुरहानपुर में बोहरा समाज की दरगाह ए हकीमी पर दस्तक देंगे, वहीँ गुरुद्वारे में भी सिर नवाजेंगे। महू में बाबा साहब आंबेडकर को भी याद करेंगे।

साथ ही, टंट्या मामा को भी नमन करेंगे। कांग्रेस राहुल गांधी की यात्रा को लेकर ऐसी रूपरेखा तैयार कर रही है, जिससे हर धर्म व संप्रदाय के लोगों को जोड़ सके। कांग्रेस नेता इसे भारत जोड़ने की संज्ञा दे रहे हैं।आपको बता दे की कांग्रेस का पदयात्रा तर्क है कि इस यात्रा का उद्देश्य ही भारत के सभी नागरिकों को एक सूत्र में जोड़ने का है। वहीँ राहुल गांधी जहां भी जा रहे हैं, सभी धर्म, संप्रदायों का सम्मान करते हुए उन्हें जोड़ रहे हैं। यही क्रम मध्य प्रदेश में भी जारी रहेगा, यहां कोई नया कार्यक्रम नहीं जोड़ा जा रहा है। इससे पहले 2018 के विधानसभा चुनाव के लिए भी राहुल गांधी मध्य प्रदेश आए थे और मंदसौर की सभा में उन्होंने किसानों से कर्ज माफी का वादा किया था। तब भी कुछ मंदिरों में राहुल गांधी के दर्शन पूजन का कार्यक्रम रखा गया था, लेकिन यह पहला मौका है, जब राहुल गांधी धार्मिक स्थलों सहित ऐसी स्थानों पर जा रहे हैं, वही राहुल गाँधी की यात्रा 21 नवंबर को मध्यप्रदेश के बोडरली गांव से शुरू । 14 किमी का सफर कर सेंट जेवियर इंटरनेशनल स्कूल, जैनाबाद फाटा बुरहानपुर में सुबह 10.30 बजे रुकेगी। शाम 4 बजे यात्रा दोबारा शुरू होगी। करीब 9 किमी का सफर कर शाम सात बजे यात्रा ट्रांसपोर्ट नगर, बुरहानपुर पहुंचेगी। रात में यात्रा का हॉल्ट रनवे होटल बोरगांव सरदर के पहले रहेगा। वहीँ 22 नवंबर की सुबह 6.30 बजे यात्रा यहां से शुरू होगी और 14 किमी का सफर कर यात्रा रुस्तमपुर, खंडवा में सुबह 10.30 बजे रुकेगी। छहगांव माखन, खंडवा में नुक्कड़ मीटिंग का भी आयोजन किया गया है। भारत जोड़ो यात्रा का नाइट हॉल्ट देशगांव, खंडवा में रहेगा।


23 नवंबर को यात्रा खेरदा, खरगोन से शुरू होगी। यात्रा भानबरद, खरगोन, बड़ौदा अहीर, बस स्टैंड सनावद, खरगोन के पास रुकेगी। नाइट हॉल्ट मोरटक्का गांव, खंडवा वैष्णव होटल के पास रहेगा। यात्रा प्रभारी पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने बताया कि पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेश में यात्रा के लिए हर नेता को अलग-जिम्मेदारी सौंपी है। 27 अक्टूबर को हम भी रूट का निरीक्षण करेंगे। 28 अक्टूबर को यात्रा की टीम इंदौर आएगी। यहां हम लोग दिल्ली की टीम के साथ बैठक करेंगे। निरीक्षण की रिपोर्ट और यात्रा के सुझावों को भी शामिल करते हुए रूट और मप्र की यात्रा में जरूरी बदलाव किए जाएंगे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button