राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने पूर्वमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा पर मध्यप्रदेश में सरकार गिराने की साज़िश रचने का आरोप लगाया है। दिग्विजय ने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस के लगभग 8 से 10 विधायकों को करोड़ों का प्रलोभन दे रहे हैं। सिंह ने कहा कि शिवराज सिंह और नरोत्तम लगातार कांग्रेस विधायकों से सम्पर्क कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी को कड़े लहज़े में समझाते हुए कहा कि शिवराज और नरोत्तम मुंगेरीलाल के सपने देख रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि ये कर्नाटक नहीं मध्यप्रदेश है।
