![](https://bundelibauchhar.com/wp-content/uploads/2021/01/IMG-20210114-WA0024-533x470.jpg)
दमोह: दमोह के पूर्व विधायक राहुल लोधी को दो दिन में सरकार ने दी दूसरी सौगात
मध्यप्रदेश राज्य शासन ने मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉरपोरेशन के अध्यक्ष राहुल सिंह लोधी को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया है। दमोह विधानसभा सीट के पूर्व विधायक राहुल लोधी उपचुनाव के ठीक पहले कांग्रेस को छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए थे। जिसके बाद ही ऐसी अटकलें लगाई जा रही थी कि भाजपा राहुल लोधी को कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकती है। राहुल लोधी को पहले मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉरपोरेशन का अध्यक्ष बनाया गया था। वहीं अब शिवराज सरकार ने उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया है।
दमोह विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने वाले हैं, जिसे लेकर भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। दमोह सीट पर होने वाले चुनाव की कमान भाजपा ने भूपेंद्र सिंह और गोपाल भार्गव के हाथ में सौंपी है। बता दें कि उपचुनाव से करीब एक हफ्ते पहले ही राहुल लोधी ने उपचुनाव के पहले कांग्रेस और विधायकी दोनों से इस्तीफ़ा दिया था और भाजपा में शामिल हो गए थे।
राहुल सिंह लोधी के चचेरे भाई प्रद्युम्न सिंह लोधी भी कांग्रेस को छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे और नवंबर में उन्होंने बड़ा मलहरा से चुनाव जीता है। साल 2018 में राहुल सिंह लोधी ने दमोह से भाजपा के जयंत मलैया को हराकर चुनाव जीता था। प्रदेश में नवंबर 2020 में 28 सीटों उपचुनाव हुए थे। लेकिन उन सीटों में दमोह सीट को शामिल नहीं किया गया था।
![](https://bundelibauchhar.com/wp-content/uploads/2020/08/IMG-20200518-WA0003-e1610526795129.jpg)