![](https://bundelibauchhar.com/wp-content/uploads/2021/01/IMG-20210113-WA0026-780x470.jpg)
पाली: गरीब की सेवा से मिलता है ईश्वर का आशीर्वाद- मंत्री मनोहर लाल पंथ
पाली : कस्बा पाली में जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण किए गए। कार्यक्रम में मुख्यातिथि उत्तर प्रदेश राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ थे। उनका स्वागत जिला मंत्री नरेन्द्र ताम्रकार, मण्डल अध्यक्ष कैलाश नारायण चौरसिया पुनीत, मनोज चौरसिया, सुनील नामदेव, आशीष चौरसिया ने किया। मंत्री मन्नू कोरी ने कहा कि गरीब की सेवा-सहायता करने से ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त होता है। केंद्र और राज्य सरकार ने गरीबों, किसानों के लिए अनेक योजनाएं शुरू की हुई हैं, जिनसे गरीब व किसान वर्ग के लोग लाभान्वित हो रहे हैं। इस मौके उपजिलाधिकारी अविनाश त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी श्यामनारायण, नन्दकिशोर चौरसिया, राजदीप सिंह राजा, ज्ञानेन्द्र सिंह राजा, माधव पाठक, तुलसी चंदेल, खेमचंद चौरसिया, हरीराम सोनी, महेन्द्र कुमार चौरसिया, मयूरी जैन,जितेन्द्र चौरसिया, जगदीश राय आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
![](https://bundelibauchhar.com/wp-content/uploads/2021/01/20210103_173113-e1609675639566.jpg)