खबर

मऊरानीपुर: आम आदमी पार्टी ने नगर में निकाली मोटरसाइकिल यात्रा

मऊरानीपुर नगर में आम आदमी पार्टी के तत्वावधान में डॉक्टर बाबा साहेब अंबेडकर जी का माल्यार्पण करके अंबेडकर चौराहा से होते हुए रानी लक्ष्मीबाई चौराहा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए अग्रसेन कॉलेज तक एवं टीकमगढ़ बस स्टैंड से पुरानी मऊ पुलिस चौकी होते हुए परमट चौराहा कचहरी एवं ब्लॉक तक वाइक यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बाइक पर झंडा एवं नारे लगाते हुए इस बाइक यात्रा को सफल बनाया। इस यात्रा में मुख्य अतिथि के तौर पर विधानसभा अध्यक्ष चंद्रभान चकारा एवं नगर संगठन अध्यक्ष माननीय शिवकुमार शर्मा जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम, नगर अध्यक्ष भूपेंद्र आर्य एवं विधानसभा सचिव मातादीन जी के नेतृत्व में हुआ।
इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता माननीय अजय राधे बरसैया, माननीय सुनील यादव सतपुरा, क्रपेंद्र सिंह ठाकुर चकारा, विधानसभा उपाध्यक्ष योगेश सोनी स्यावरी पृथ्वीपुर, अनिल राज चकारा,राहुल भदरवारा, मुनेश अहिरवार चकारा, मनीष अहिरवार, गोलू, प्रमोद गोस्वामी के साथ निर्देश आर्य, प्रशांत आर्य,राम कुमार श्रीवास पड़रा, किशोरी लाल स्यावरी, महेंद्र सिंह बरौरी, डालचंद बरौरी, राकेश बरौरी, ज्ञानचंद बरौरी, रोहित भदरवारा, धीरेंद्र चकारा एवं तमाम साथी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

✍️राजीव दीक्षित
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button