खबरराष्ट्रीय

टाइगर पर पत्थर फेंकने से एक्ट्रेस रवीना टंडन नाराज,वन को लेकर कहा कुछ ऐसा ??

Written by :- vipin vishwakarma

दोस्तों भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क में टाइगर को पत्थर मारे जाने पर बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर इसका VIDEO शेयर किया और लिखा भी, इसमें वन विहार के मैनेजमेंट पर भी सवाल खड़े किए हैं। एक्ट्रेस ने लिखा- ये बदमाश, बाघों पर पथराव करते हैं। बाघ के लिए कोई सुरक्षा नहीं है। हालांकि, वहीँ वन विहार मैनेजमेंट ने इस मामले में पहले से जांच किए जाने का दावा किया है।

बता दे की रवीना मध्यप्रदेश के टाइगर रिजर्व में अक्सर घूमने आती रहती हैं। इसी साल जून में वे बेटी के साथ सतपुड़ा टाइगर रिजर्व आई थीं। इससे पहले पति, बेटी के साथ बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व भी घूमने आई थीं। वन विहार का जो VIDEO एक्ट्रेस ने शेयर किया है, उसमें कुछ युवक केज की जाली भी हिलाते दिख रहे हैं।

इसको लेकर रवीना ने लिखा – ‘पर्यटक (बदमाश) बाघों पर पथराव करते हैं। ऐसा न करने के लिए कहने पर अच्छी हंसी आती है। हंसते हैं, पिंजरे को हिलाते हैं, पत्थर फेंकते हैं। बाघ के लिए कोई सुरक्षा नहीं। ‘

वन विभाग ने किया रीट्वीट


एक्ट्रेस रवीना के ट्वीट पर वन विहार मैनेजमेंट भी हरकत में आया है। मैनेजमेंट ने रवीना को रीट्वीट करते हुए लिखा- वन विहार मैनेजमेंट पहले से ही इस घटना की जांच कर रहा है। बदमाशों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। संरक्षित जानवरों के खिलाफ ऐसी कोई भी कार्रवाई वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत दंडनीय है।

एनिमल लवर हैं रवीना


बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन एनीमल लवर हैं। वो अक्सर अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर जानवरों को निहारने पहुंच जाती हैं। इसी साल जून में एक्ट्रेस अपनी बेटी राशा थडानी के साथ मध्यप्रदेश के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व पहुंची थीं। यहां उन्होंने बैतूल के एक छोटे से गांव धपाड़ा के रिजॉर्ट में 5 दिन बिताए। इस दौरान रवीना ने बहुत करीब से बाघ को देखा और फोटोशूट भी किया। रवीना, राशा के साथ पास के आदिवासी गांव भी पहुंची​।​​​​​ थीं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button