खबर

सैम पित्रोदा के बयान पर फिर छिड़ा विवाद, MP में बीजेपी नेताओं ने लिया आड़े हाथ

सैम पित्रोदा ने एक इंटरव्यू में भारत की विविधता को जिक्र करते हुए कहा कि हम देश को एकजुट रख सकते हैं। इस पर भाजपा ने उन पर निशाना साधा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि देश में गुलामी का एक ही प्रतीक बचा है, वो कांग्रेस है। उन्होंने कहा कि सारे गुलामी के प्रतीक समाप्त हो गए। कांग्रेस के खून में आज भी अंग्रेजों के जीसं हें। सैम पित्रोदा बात करें, राहुल गांधी बात करें या कोई और बात करें। यह डिवाइड एंड रूल करके तुष्टीकरण की राजनीतिक करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दलितों के आरक्षण पर मुस्लिमों को आरक्षण देकर डाका डालना चाहती है। 

क्या है सैम पित्रोदा का बयान जिस मच गया बवाल?
इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने भारत की विविधता पर बात करते हुए कहा कि भारत में पूर्व के लोग चीनी जैसे लगते हैं, तो दक्षिण में लोग अफ्रीकी लगते हैं। वहीं पश्चिम में लोग अरबी लगते हैं और उत्तर भारतीय गोरे होते हैं। हाल ही में सैम पित्रोदा ने विरासत टैक्स को लेकर टिप्पणी की थी। पित्रोदा के उस बयान पर भी खूब विवाद हुआ था। हालांकि पित्रोदा के इस बयान को लेकर कांग्रेस ने खुद को अलग कर लिया है। अब देखना होगा कि आगे कांग्रेस पार्टी क्या करती है।

पूर्व सीएम उमा भारती ने भी साधा निशाना 
वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि राहुल गांधी के सलाहकार सैम पित्रोदा जो भारत को कई टुकड़ों का ग्रुप बता रहे हैं क्योंकि उनके दिमाग कई टुकड़ों में बटे हुए हैं। तथा उन्होंने कांग्रेस को भी एक छोटे टुकड़े में बदल दिया है और अब वह टुकड़ा भी इस चुनाव में मोदी जी की आंधी में उड़ जाएगा। 

मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष ने पित्रोदा पर बोला हमला
वीडी शर्मा ने सैम पित्रोदा के बयान पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, “कांग्रेस केवल और केवल डिवाइ एंड रूल लाना चाहती है। देश में गलती से केवल एक ही गुलामी का प्रतीक बचा है तो वो कांग्रेस है। बाकि सब समाप्त हो चुके हैं। अब तो भारत की खुद की संसद भी बन गई है। लेकिन कांग्रेस की जो मानसिकता है आज भी कांग्रेस में उनके खून में अंग्रेजों के जीन्स हैं। सैम पित्रोदा बात करे, चाहें फिर राहुल गांधी बात करें या कोई और बात करे। ये डिवाइ एंड रूल करके तुष्टीकरण की राजनीति करना चाहते हैं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button