मनोरंजन

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani: ‘रॉकी’ बनते ही छाए रणवीर सिंह, आलिया ‘रानी’ से नहीं हटेगी नजर

बॉलीवुड के दमदार निर्माता और निर्देशक करण जौहर का आज जन्मदिन है। इस मौके पर उन्होंने अपने फैंस को एक जबरदस्त रिर्टन गिफ्ट दिया है। उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का फर्स्ट लुक रिलीज  कर दिया है। उन्होंने गुरुवार की सुबह अपने इंस्टाग्राम पेज पर रॉकी यानी रणवीर सिंह के दो धांसू पोस्टर जारी किए हैं। वहीं आलिया भट्ट के भी उन्होंने दो पोस्टर रिलीज किए हैं। रानी के किरदार में आलिया भी काफी जंच रही हैं। ये पोस्टर सामने आते ही वायरल हो गए हैं।  

कैसा है रॉकी का लुक 

करण जौहर ने इस मौके पर रणवीर सिंह के दो पोस्टर रिलीज किए हैं। रणवीर सिंह अपने बीते किरदारों से पूरी तरह अलग नजर आ रही हैं। जैसा कि उनके किरदार का नाम ‘रॉकी’ है तो उनका किरदार भी रॉकस्टार की तरह नजर आ रहा है। उनके लहराते बाल, गले में मोटी सी गोल्ड चैन, कलरफुल कपड़े और चेहरे पर बड़ी सी स्माइल देखकर आप भी रॉकी के दीवाने हो जाएंगे। देखिए ये पोस्टर…

दिलों की ‘रानी’ बनीं आलिया

आलिया भट्ट के जो दो पोस्टर सामने आए हैं, उनमें वह काफी प्यारी दिख रही हैं। आलिया दोनों पोस्टर में बड़ी सी नोज पिन, न्यूड मेकअप और मांथे पर बिंदी के साथ खुले बालों में काफी प्यारी दिख रही हैं। वह एक परफेक्ट इंडियन गर्ल लग रही हैं। देखिए आलिया का लुक…

सालों बाद निर्देशन में उतरे करण 

इस फिल्म का लोगों को इसलिए भी बेसब्री से इंतजार था क्योंकि इस फिल्म से तकरीबन 8 साल के बाद करण जौहर निर्देशन में वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म में जया बच्चन और धर्मेंद्र भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button