खबर

बरुआसागर: भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष का नगर में भव्य स्वागत हुआ

 युवा जोश के सहारे अगला विधानसभा चुनाव जीतेंगे- अमित जादौन
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के तत्वावधान में युवा मोर्चा के नवनियुक्त झांसी जिला अध्यक्ष अमित सिंह जादौन का नगर के युवाओं द्वारा नगर में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। रामराजा विवाह घर में आयोजित स्वागत एवं परिचय सम्मेलन को संबोधित करते हुये भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अमित सिंह जादौन ने कहा कि युवाओं का जोश ही हमें आगे तक ले जाएगा और आगामी विधानसभा चुनाव में हम भारी बहुमत से विजय हासिल करेंगे। इस मौके पर युवा नेता अनुभव चतुर्वेदी द्वारा जिलाध्यक्ष का शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान  किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष अमर सिंह कुशवाहा द्वारा की गई। कार्यक्रम मे मंडल संयोजक युवा मोर्चा आकाश पाल, सुरेंद्र पुरोहित, मुकेश नायक, प्रवीण समेले, शैलेंद्र ठाकुर, रूपेश नायक, संजय पटैरिया, प्रदीप रायकवार, प्रथम श्रीवास्तव, शिवम नापित, विक्की कुशवाहा, मयंक नायक, पंकज कुशवाहा, नरेंद्र यादव, संदीप साहू, राजीव सेन, अनिल जैन चुन, मोंटी समेले,  विकास कुशवाहा, अंकुर पुरोहित, नीरज पाल, ऋषि भोडेले, राहुल वर्मा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री शिवम अग्रवाल व आभार जिला मंत्री हरिमोहन सोनी ने व्यक्त किया।

✍️राजीव बिरथरे
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button