खबर

ललितपुर: बचपन प्ले स्कूल द्वारा ग्रीटिंग कार्ड प्रदर्शनी लगाकर किया सैनिकों का सम्मान

ललितपुर। नगर में स्थित बचपन प्ले स्कूल में गांधी जयंती राष्ट्रीय पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया एवं देश के सैनिको का ग्रीटिंग कार्ड देकर सम्मान किया गया।
बचपन प्ले स्कूल के सदस्यों और नन्हे मुन्ने बच्चों ने और उनके अभिभाबको ने गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पण कर उनकी तसवीर के समक्ष मोमबत्ती जला कर श्रद्धांजली दी। बच्चों ने अभिभावको एवं शिक्षकों के समक्ष देश भक्ति कविता एवं गीत प्रस्तुत किये। ललितपुर जागरूकता अभियान एवं एम.ए.डी फाउंडेशन मुम्बई द्वारा आजादी के 75वे वर्ष पर एक मुहिम वंदे मातरम दीवाली 2021 का आयोजन किया जा रहा है, जिसमे देश के सैनिकों के लिए दीवाली एवं आजादी के 75 वर्ष की शुभकामनाओं के लिये ग्रीटिंग कार्ड बनाने का कार्य देश भर के कई सहरो में किया जा रहा है।

ये कार्ड आयोजक संस्थाओं द्वारा के कोने-कोने से एकत्र कर विभिन्न क्षेत्रों में आर्मी कैम्प में जाकर उन्हें भेंट किये जायेंगे। इस मुहिम के अंतर्गत बचपन प्ले स्कूल, एजुकेशन प्लस पब्लिक स्कूल एवं यू.सी.एम.ए.एस के बच्चों द्वारा सैनकों के लिए हस्त निर्मित ग्रीटिंग कार्ड की प्रदर्शनी आयोजित की गई। इस प्रदर्शनी का शुभारंभ भारतीय सेना के नायक कप्तान सिंह बुंदेला एवं अशोक कुमार श्रीवास्तव (पूर्व एन.सी.सी विंग कमांडर एव पूर्व प्रधानाचार्य श्री वर्णी जैन इंटर कॉलेज) द्वारा किया गया। इस दौरान नायक कप्तान सिंह ने बताया कि वो कैसे सियाचिन की दुर्गम ग्लेशियर में -50 डिग्री तापमान पर देश की रक्षा करते है। अशोक कुमार श्रीवास्तव ने गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री के किस्से सुनाकर बच्चों को एवं उपस्थित समस्त जनों देश के प्रति अपनी कर्तव्य का पालन करने के लिये प्रोत्साहित किया। अर्चना बी.के अग्रवाल एवं नगर की समाज सेविका दर्शना सराफ को विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती श्वेता बरया ने प्रदर्शनी का अवलोकन कराया। विद्यालय प्रवन्धक स्वप्निल बरया एवं संस्था के उपाध्यक्ष राकेश बरया एवं विद्यालय के समस्त सदस्यों एवं बच्चों ने नायक कप्तान सिंह को एवं अशोक श्रीवास्तव को कार्ड भेंट कर सम्मानित किया। संचालन विद्यालय की काउन्सलर अनि जैन ने किया। उत्सव स्थल एवं प्रदर्शनी की सजावट कार्य विद्यालय के समस्त शिक्षिकाओ जौली गुप्ता, शिवानी श्रीवास्तव, श्रष्टि जैन, श्वेता शर्मा, सेजल जैन, आरुषि जैन, रूपम राठौर द्वारा किया गया। इस दौरान अखिलेश कुमार चिड़ार, जागरूकता अभियान, राजकुमार जैन, प्रशांत मलैया (फूड सिक्योरिटी अफसर), मो. नसीब खान, राहुल जैन, राजीव बजाज, मयंक खरे (पी.एन.बी), सी.ए अनुपम जैन, प्रियंका सुनील जैन, आकांक्षा अभिषेक श्रीवास्तव, मांडवी केतन दुबे, रश्मि नितेन्द्र जैन आदि मौजूद रहे। अंत मे वरिष्ठ अध्यापिका आकांक्षा जैन ने सभी उपस्थित लोगो अभिवादन किया।

केतन दुबे- ब्यूरो रिपोर्ट
📞9889199324
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button