आस्थाखबर

ललितपुर: प्रकाश उत्सव आगमन पर सिख संगत द्वारा प्रभातफेरी का आयोजन किया गया

सिख पंथ के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज का 551 प्रकाश उत्सव 30 नवंबर आगमन पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम श्री गुरु सिंह सभा प्रबंधक कमेटी के संयोजन में संपन्न हुए। प्रकाश उत्सव आगमन पर सिख संगत द्वारा प्रभातफेरी का आयोजन किया गया जो कि गुरुद्वारा लक्ष्मीपुरा से प्रारम्भ हो कर ई रिक्शा पर सुसज्जित चित्रों के साथ गुरुद्वारा ग्रंथि मोकम सिंह जी के साथ सिख संगत जिसमें महिलाएं पुरुष एवं युवा सिख समाज के सेवादार गुरु जी के शब्द कीर्तन का आनन्द ले रहे थे नगर प्रभात फेरी प्रमुख मार्गों से होती हुई गुरु जी के संदेश को जन जन तक पहुँचा रही थी। “मिटी तुन्ध जग चानण होआ” कीर्तन शब्द का भी गायन किया गया अर्थात गुरु नानक देव जी के अवतार से जगत में अज्ञान एवम आडम्बर से बचाने के लिए जैसे सूरज की रोशनी से अंधकार का विनाश होता है उसी प्रकार से गुरु नानक देव जी के अवतार से दुनिया का अंधकार समाप्त होने के लिए जनता को जागृत किया गया प्रभात फेरी का समापन गुरुद्वारा लक्ष्मीपुरा में हुआ जहां आतिशबाजी के साथ में प्रभातफेरी का स्वागत किया गया। स्वर्ग स्वर्गीय माता अमृत कौर एवं बलवंत परिवार की ओर से चाय व नाश्ते के प्रसाद की सेवा की गई। गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष ओंकार सिंह सलूजा द्वारा जानकारी दी गई 30 नवंबर को अखंड पाठ की समाप्ति के उपरांत श्री निशान साहिब जी के चोले की सेवा एवं गुरबाणी कीर्तन अरदास के उपरांत दिन 12:00 बजे से गुरु का लंगर प्रसाद वितरित होगा। रात्रि को भी श्री गुरुद्वारा साहिब में कार्यक्रम संपन्न होंगे। इस अवसर पर संरक्षक जितेंद्र सिंह सलूजा अध्यक्ष ओंकार सिंह सलूजा वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरविंदर सिंह सलूजा महामंत्री सुरजीत सिंह सलूजा मनजीत सिंह सलूजा एडवोकेट, लवशीत सिंह अरोरा दलजीत सिंह, आकाश सलूजा, विशाल सलूजा, रविंदर सिंह छाबड़ा, मनमीत सिंह सलूजा, सतनाम भाटिया, हरजीत सिंह, बलजीत सिंह, सतनाम सिंह डिम्पी, बलदेव सिंह सागरी, गुरमुख सिंह, सानू सिंह, अमरजीत सिंह सलूजा, नरिंदर सिंह सलूजा, केदार सिंह पिंटू आदि उपस्थित थे

केतन दुबे- ब्यूरो रिपोर्ट
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button