खबरबुंदेली

नई तबादला नीति तैयार, कैबिनेट में होगा पेश, प्रभारी मंत्री नहीं कर सकेंगे इनके ट्रांसफर

भोपाल। मध्य प्रदेश में नई तबादला नीति 2021 तैयार की जा चुकी है। जिसे कुछ दिनों में कैबिनेट में रखा जाएगा। वही तबादला नीति में कुछ अहम बदलाव किए गए हैं। इसके अलावा कुछ विभागों को अलग से तबादला नीति तैयार करने की भी छूट दी जाएगी। साथ ही मंत्रियों को जिले का प्रभार जल्द ही सौंपा जाएगा। सूत्रों की माने तो तबादला नीति को कैबिनेट में पेश किए जाने के बाद ही मंत्रियों को जिले का प्रभार सौंप दिया जाएगा।

दरअसल प्रदेश में सरकारी तबादलों पर लगे प्रतिबंध को 1 महीने के लिए हटाया जा रहा है। इस दौरान नई तबादला नीति के तहत प्रदेश में तबादले किए जाएंगे। बता दें कि नई तबादला नीति 2021 तैयार की जा चुकी है। जिसे जल्द ही कैबिनेट में पेश किया जाएगा। वहीं तबादला नीति में कुछ अहम बदलाव हुए हैं।

तबादला नीति में पहले बदलाव यह है कि अगर किसी क्लास वन ऑफिसर का तबादला किसी द्वेष भावना, जानबूझकर किया जाता है तो अधिकारी इस मामले की शिकायत मुख्य सचिव से लेकर मुख्यमंत्री तक कर सकेंगे और उनके इस मामले का निराकरण वहीं पर सीएम द्वारा किया जाएगा। हालांकि यह नियम अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों के लिए नहीं है।

✍️अमित त्रिपाठी
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button