खबर

महरौनी: दो दिवसीय मैगुवा महोत्सव का हुआ समापन

जित्तू खरे और जयसिंह एंड पार्टी ने दी शानदार प्रस्तुति

महरौनी(ललितपुर)_ तहसील महरौनी अंतर्गत ग्राम मेंगुवा में श्रीकृष्ण दधीखाना के उपलक्ष्य में दो दिवसीय मैगुवां महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। प्रथम दिवस पारंपरिक बुंदेली लोकगीत एवं लोक नृत्य के साथ विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें प्रमुख रूप से गायक कलाकार जित्तू खरे बादल, सीता चौरसिया,लक्ष्मी ठाकुर,जयसिंह परमार, रामदेवी मासूम, रोशनी पटेल एंड पार्टी द्वारा एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सांसद अनुराग शर्मा, राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ मन्नू कोरी, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन आदि जनप्रतिनिधियों द्वारा विधिवत फीता काटकर किया गया। तत्पश्चात मां शारदा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन किया गया और अतिथियों ने स्वागत अभिनंदन के उपरांत आयोजन की सफलता हेतु शुभकामनाएं ज्ञापित की। इस अवसर पर सांसद अनुराग शर्मा ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों का बखान किया तो वहीं राज्य मंत्री मन्नू कोरी ने जनपद ललितपुर में कराए गए विकास कार्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला। अतिथियों के उद्बोधन के उपरांत मां शारदा एवं गणेश देव की वंदना के साथ गीत संगीत का कार्यक्रम शुरू हुआ, जिसमें कलाकारों ने मनमोहक लोकगीत और राई नृत्य की प्रस्तुति दी, जिसको सभी ने भरपूर सराहा। पूरी रात्रि चले इस कार्यक्रम का सभी ने भरपूर लुत्फ उठाया। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन कवि संजय पांडेय भारत ने किया और अंत में आभार कार्यक्रम के संयोजक रजऊ राजा अध्यक्ष क्रय विक्रय समिति ने जताया।
इस अवसर पर अशोक रावत, सोनू चौबे,दिनेश गोस्वामी, मनोज कुशवाहा, ब्लाक प्रमुख गौराबाई, जिला पंचायत सदस्य कल्लो बाई, ग्राम प्रधान नाथूराम आदि सहित क्षेत्र के कई ग्राम प्रधान ,गणमान्य नागरिकों और सैकड़ों क्षेत्रवासियों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में भूपेंद्र सिंह बॉबी राजा, भगवान सिंह सतरवांस, गुड्डू राजा मेंगवा, ध्रुवराजा छापछौल, अखंड राजा , सूर्यकांत त्रिपाठी ,संजय भौंडेले,भरत भौंड़ेले, राजा आदि का सराहनीय सहयोग रहा।
राखी आजाद और विक्रम सिंह के बीच हुआ जवाबी कीर्तन मुकाबला

दो दिवसीय मेंगुवा महोत्सव का हुआ समापन
दधिखाना के उपलक्ष्य में आयोजित मेंगुवा महोत्सव के दूसरे दिन शानदार जवाबी कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमे राखी आजाद और विक्रम सिंह के बीच जवाबी मुकाबला हुआ। एक से बढ़कर एक कीर्तनो की प्रस्तुति दी गई, जिसको उपस्थित जनसमूह द्वारा खूब सराहा गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बुंदेलखंड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे रहे।विशिष्ट अतिथि के रूप में हरिराम निरंजन चेयरमैन सहकारी बैंक, पूर्व बीजेपी जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह, गौरव गौतम क्षेत्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, बब्बू राजा जिला उपाध्यक्ष बीजेपी, मनीष अग्रवाल नगर मंडल अध्यक्ष ललितपुर, देवेन्द्र गुरु श्रीवास्तव , स्वाधीनता कृष्णा, महेश भैया, रजऊ राजा रमगढ़ा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया और इस महोत्सव की सफलता हेतु शुभकामनाएं ज्ञापित की गई। वक्ताओं ने कहा कि जनपद के दूर छोर पर स्थित छोटे से ग्राम मेंगुवां में शानदार महोत्सव का आयोजन सराहनीय है और आयोजक मंडल बधाई के पात्र हैं।
अतिथियों एवं कलाकारों के स्वागत सम्मान के उपरांत जवाबी कीर्तन का दौर शुरू हुआ। राखी आजाद और विक्रम सिंह बुंदेला के बीच चले जवाबी कीर्तन मुकाबले का भोर पहर तक श्रोताओं ने भरपूर लुत्फ उठाया। कार्यक्रम का संचालन कवि संजय पांडेय भारत ने किया और अंत में आभार कार्यक्रम संयोजक रजऊ राजा अध्यक्ष क्रय विक्रय समिति ने किया।

✍️प्रदुम दुबे
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button