ललितपुरः नालियन को सड़क पे बह रओ गन्दो पानी, बीमारीयें बढ़वे को खतरा
ललितपुर। शहर के वार्ड नंबर 12 में जल निकास के लिए नालियां नहीं बनी हैं। जिसकी वजह से घरों से निकलने वाला गंदा पानी जगह-जगह खाली प्लाटों में भर रहा है। जो एक गंदे तालाब में तब्दील हो गया। वहीं कई जगहों पर सड़कों पर पानी भरा हुआ है। जिसकी वजह से लोगों को निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी ओर जलभराव की वजह से बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। जलभराव समस्या को लेकर कई बार वार्ड के लोगों ने नगर पालिका अधिकारियों को अवगत कराया है। इसके बावजूद भी जल निकास के लिए कोई इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। बता दें कि शहर के मोहल्ला आजादपुरा तृतीय में स्थित मां शारदा स्कूल के पीछे जगह-जगह पर जलभराव की समस्या है। घरों से निकलने वाले गंदे पानी के निकास के लिए नगर पालिका ने नालियों व सड़कों का निर्माण नहीं कराया है। जिसकी वजह से मोहल्ले में जलभराव की समस्याएं हैं। वर्षाे से एकत्र हो रहे जल भराव से मच्छर पनप रहे हैं, जो लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरा बन रहे हैं। साथ ही कई संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। जलभराव के कारण लोग को निकलने तक के लिए परेशान होना पड़ रहा है। साथ ही में दो पहिया वाहनों को भी आने-जाने में काफी परेशानी होती है। समस्या को लेकर कई बार नगर पालिका व प्रशासन को रहवासियों ने अवगत कराया है। इसके बावजूद भी पानी निकास के लिए कोई इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। जबकि साफ-सफाई एवं विकास कार्यों पर प्रशासन अच्छा खासा खर्चा करता है। इसके बाद भी अनदेखी की जा रही है।