खबर

मोठ: प्रधानों का शोषण बर्दाश्त नहीं करेगा, राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन

मोठ ब्लॉक के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में, राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के तत्वाधान में, मंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव टांडा ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया। जिसमें उन्होंने बताया कि संगठन के तत्वाधान में एक दिवसीय जिला स्तरीय ग्राम प्रधान सम्मेलन एवं सम्मान समारोह, आगामी 3 अक्टूबर रविवार को राजकीय संग्रहालय झांसी में आयोजित किया जाएगा। जिसमें ग्राम प्रधानों की समस्याओं पर विचार विमर्श कर उनके निस्तारण के लिए रणनीति बनाई जाएगी। साथ ही उन्होंने कहां की ग्राम प्रधानों को जागरूक करने के साथ-साथ उनको संगठन की नीतियों एवं सिद्धांतों के बारे में बताया जाएगा। संगठन में प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी भाग लेंगे उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधानों को संगठन के बैनर तले एकजुट होकर अपने अधिकारों एवं शोषण के खिलाफ लड़ने की जरूरत है, और हम इस लड़ाई में प्रधानों के साथ हैं। वही इस मौके पर उपस्थित रहे, मंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव टांडा, उपाध्यक्ष अभिलाष, राजेंद्र सिंह सेंगर ग्राम प्रधान बड़ोखरी, जिला अध्यक्ष बृजेश यादव प्रधान खिल्ली, ब्लॉक अध्यक्ष यशवंत सिंह राजपूत ग्राम प्रधान बरनाया, अरविंद यादव ग्राम प्रधान बमरौली, मुकेश गौतम प्रधान प्रतिनिधि शाहजहांपुर आदि प्रधान संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

✍️रानू पांडे
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button