खबरबुंदेली

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शाखा गरौठा में महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में शिव ध्वजारोहण

प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शाखा गरौठा में महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष में भव्य शिव ध्वजारोहण मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी धीरेंद्र प्रताप सिंह यादव के मुख्य आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम के इस अवसर पर गुरसराय केंद्र प्रभारी बीके कविता दीदी ने बताया की यह 85 मी महाशिवरात्रि संपूर्ण विश्व मैं परमात्मा शिव के अबतरण का यादगार दिवस है। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कि यह शाखा 1936 से अभी तक संपूर्ण मानव जाति के कल्याण लिए अपनी सेवाएं ब्रह्मकुमारी बहनों के द्वारा दे रहा है। टहरौली केंद्र प्रभारी बीके पूजा ने कहा महाशिवरात्रि महाकाल के अबतरण और इस विश्व के महा परिवर्तन का समय है। इसलिए जागिए समय को पहचानिए अपने जीवन को सुख शांति मय बनाने के लिए परमात्मा से जुड़िए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीके कल्याणी, शिवा गौतम, रागिनी, अहिल्या, मीरा, शिवानी, विभा शर्मा ,मनु, शांति, ममता, कल्पना, गायत्री संतोषी पाना, नीलम, चमोली, अंकिता, काजल कार्यक्रम से जुड़ी महिलाओं केअलावाअशोक तिवारी, भारत सिंह यादव, अरविंद मिश्रा, संजय गुप्ता, महेश व्यास, राम मिलन त्रिपाठी, आलोक श्रीवास्तव, राहुल यादव, दुष्यंत सक्सेना ,लालबहादुर तिवारी आदि शिव भक्तमौजूद रहे।

✍️प्रदीप शर्मा
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button