खबर

कांग्रेस के तेज तर्रार प्रवक्ता का निधन, 5 बजे की आख़िरी डिबेट

कांग्रेस के तेज तर्रार प्रवक्ता का निधन, 5 बजे की आख़िरी डिबेट
कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन हो गया है। राजीव त्यागी की तबीयत अचानक खराब हो गई थी और उन्हें गंभीर हालत में गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राजीव त्यागी कांग्रेस के तेज-तर्रार प्रवक्ता थे और टीवी चैनलों पर डिबेट में प्रभावशाली तरीके से पार्टी का पक्ष रखते थे। रिपोर्ट के मुताबिक राजीव त्यागी की तबीयत आज दिन भर ठीक थी। शाम को उन्हें आजतक पर टीवी डिबेट में शामिल होना था जिसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी थी।

उन्होंने लिखा था कि आज शाम 5:00 बजे आज तक पर रहूंगा। उनके अकस्मात निधन पर कांग्रेस पार्टी ने शोक व्यक्त किया है। राजीव त्यागी विनम्र स्वभाव के एक कुशल वक्ता थे और टीवी की बहसों में पार्टी का पक्ष जोरदार ढंग से रखते थे। राजीव त्यागी की तबीयत शाम तक पूरी तरह ठीक थी। वे शाम पांच बजे एक टीवी न्यूज चैनल पर डिबेट में शामिल भी हुए थे। बताया जा रहा है कि बाद में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें तुरंत यशोदा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button