
मध्य प्रदेश बजट 2025-26: जानिए इस बार क्या खास है?
मध्य प्रदेश सरकार ने आज, 12 मार्च 2025, को विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया। मुख्यमंत्री मोहन यादव सरकार का यह पहला पूर्ण बजट है, जिसमें कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला कल्याण और इंफ्रास्ट्रक्चर पर खास ध्यान दिया गया है। इस बार बजट का आकार 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक रखा गया है।
चलिए जानते है बजट 2025-26 की मुख्य बातें:
- किसानों के लिए राहत
कृषि क्षेत्र को मजबूती देने के लिए ₹66,605 करोड़ का प्रावधान किया गया ।सिंचाई और कृषि सुधार के लिए नई योजनाओं की घोषणा की गयी ।किसानों को उर्वरक, बीज और कर्ज में राहत देने के लिए नई नीतियां का प्रावधान किया गया ।
- महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान
लाड़ली बहना योजना के लिए ₹18,984 करोड़ का बजट में भागेदारी दी गयी। महिलाओं के रोजगार और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए नई योजनाएं पेश की। गयी। आंगनवाड़ी और महिला स्वास्थ्य केंद्रों के लिए अतिरिक्त फंड का भी प्रावधान किया गया।
- शिक्षा में बड़ा निवेश
11,000 नए शिक्षकों की भर्ती की घोषणा की गयी है। सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लास और डिजिटल शिक्षा के लिए फंडकी बात कही गयी है। उच्च शिक्षा में सुधार के लिए नई योजनाओं का ऐलान किया गया।
- स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूती
सरकारी अस्पतालों को अपग्रेड करने के लिए ₹21,444 करोड़ का बजटका प्रावधान किया गया है। नई मेडिकल कॉलेजों और AIIMS स्तर के अस्पतालों को खोलने की बात कही गयी है। ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए नई योजनाए क्रियान्वित की जाएगी।
- इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास परियोजनाएं
सड़क, पुल और ट्रांसपोर्ट को बेहतर बनाने के लिए बड़ा फंड साथ ही सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के लिए अलग से बजट प्रावधान किया गया है। शहरी विकास और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स के लिए विशेषबल दिया गया है
- डिजिटल बजट की पहल
पहली बार QR कोड के जरिए जनता को बजट की पूरी जानकारी मिलेगी।इस बजट को आप मोबाइल ऐप और वेबसाइट के जरिए आम लोग बजट को आसानी से समझ सकेंगे।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस बजट को “विकास और कल्याण का बजट” बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट हर वर्ग के हित को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। वहीं, विपक्ष ने सरकार पर आरोप लगाया कि यह बजट सिर्फ आंकड़ों का खेल है और जमीनी स्तर पर कोई खास बदलाव नहीं दिखेगा।