खबर

महरौनी: विष्णु तिवारी की मदद को दिल खोल के आगे आ रहे लोग, अकाउंट खुलते ही हुए 600 ट्रांजैक्शन

महरौनी कस्बे के विष्णु तिवारी, अपना अकाउंट जो 1 दिन पहले खुलवाया था उसकी एंट्री करवाने महरौनी कस्बे में आए थे। जब वह बैंक में गए तो मैनेजर भी देख कर दंग रह गया कि एक ही दिन में 600 ट्रांजैक्शन एक साथ हुए हैं, अकाउंट खोलने के पहले ही दिन में 600 ट्रांजैक्शन हुए।

विष्णु तिवारी को बहुत लोगों को व कई समितियां उनके लिए धनराशि भेज रहे हैं जिससे उनकी आर्थिक समस्या ठीक हो सके और उनके नए जीवन की पारी बढ़िया तरीके से हो सके।
ब्राह्मण मंडल ने उनके घर पर जाकर उनको बर्तन दिए और कई लोग जो उनसे मिलने आ रहे हैं वह उनकी आर्थिक व्यवस्था सही करने के लिए उनको नगदी भी दे रहे हैं आज के दिन उनके पास 25 हजार नगद व 2 लाख 16 हजार बैंक में आज ही ट्रांजैक्शन हुए हैं। लोग जी- जान से उनकी मदद कर रहे हैं और वह भी सभी लोगों को धन्यवाद दे रहे हैं कि जो उनकी मदद कर रहे है। उनका नया जीवन संवारने में वह उनका दिल से आभार व्यक्त करना चाहते हैं। कोई भी लोग हो जो उनके लिए ₹1 से लेकर 1लाख तक की मदद कर रहे हैं सभी लोगों से वह धन्यवाद कहना चाहते हैं।
परंतु अब ऐसा ना हो उत्तर प्रदेश में चुनाव का माहौल है और कई लोग सिर्फ सहानुभूति देने के लिए उनके घर जा रहे हैं, जिससे पब्लिक में उनका प्रचार हो जाए। राजनीति के चक्कर में किसी की जिंदगी खराब ना करें। विष्णुअपना नया जीवन चालू करना चाहता है और अभी बच्चे के समान है क्योंकि उसने 20 साल तक बाहर की दुनिया में क्या चल रहा है और कैसे लोग होते हैं उसे कुछ नहीं पता। वह सिर्फ जेल के अंदर की दुनिया देख कर आया है इसलिए उसके लिए बाहर की दुनिया अभी नई-नई है। आप सभी समर्थ अनुसार विष्णु तिवारी की मदद कर सकते है

विष्णु तिवारी , सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
अकाउंट नंबर 3894239573
I. F. S. C. Code. CBIN0284853

✍️प्रदुम दुबे

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button