खबर

टीकमगढ़ – जिला पंचायत के वार्डों और जनपद पंचायत अध्यक्षों का हुआ आरक्षण । देखिये पूरी सूची

टीकमगढ़ – प्रमुख सचिव, म.प्र. शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्रालय भोपाल द्वारा जारी किए गए निर्देशों के अनुक्रम जिला पंचायत, जनपद पंचायत के निर्वाचन क्षेत्रों एवं जनपद अध्यक्ष के आरक्षण की कार्यवाही विहित प्राधिकारी कलेक्टर श्री सुभाष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई।

जनपद अध्यक्ष का आरक्षण

जनपद पंचायत टीकमगढ़, बल्देवगढ़, पलेरा एवं जतारा के जनपद अध्यक्ष के आरक्षण की कार्यवाही की गई, जिसमें जनपद पंचायत टीकमगढ़ को अनारक्षित वर्ग के लिए आरक्षित किया गया। जनपद पंचायत बल्देवगढ़ को अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित किया गया। जनपद पंचायत पलेरा को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया। साथ ही जनपद पंचायत जतारा को अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित किया गया।

जिला पंचायत सदस्य

जिला पंचायत के कुल 17 वार्डाे का आरक्षण किया गया, जिसमें वार्ड क्रमांक 10, 11, 14 एवं 15 अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित हुई जिसमें वार्ड क्रमांक 11 एवं 14 अनुसूचित जाति महिला के लिये आरक्षित किया गया। वार्ड नं. 4 अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित किया गया। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड 3, 9, एवं 17 आरक्षित किए गए, जिसमें वार्ड क्रमांक 9 एवं 17 अन्य पिछडा वर्ग महिलाओं के लिए आरक्षित किये गये। वार्ड क्रमांक 1, 2, 5, 6, 7, 8, 12, 13 एवं 16 अनारक्षित रहे जिसमें से वार्ड क्रमांक 2, 6, 8, 13 एवं 16 अनारिक्षत महिला हेतु आरक्षित किए गए।

जनपद पंचायत सदस्य टीकमगढ़

जनपद पंचायत टीकमगढ़ के कुल 25 वार्डों का आरक्षण किया गया। वार्ड क्रमांक 3, 5, 6, 7, 12, 25 अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित हुए, जिसमें वार्ड क्रमांक 25, 5, 12 अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया। अनुसूचित जनजाति के लिए वार्ड क्रमांक 9 आरक्षित किया गया जिसे अनुसूचित जनजाति महिला के लिए भी आरक्षित किया गया। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 11, 16, 20, 21, 22 आरक्षित किए गए जिसमें वार्ड क्रमांक 16, 21, 22 अन्य पिछड़ा वर्ग महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए। वार्ड क्रमांक 1,2,4,8,10,13,14,15,17,18,19,23,24 अनारक्षित रहे, जिसमें से वार्ड क्रमांक 1,2,13,14,18,19,23 अनारिक्षत महिला हेतु आरक्षित किए गए।

जनपद पंचायत सदस्य बल्देगवढ़

जनपद पंचायत बल्देवगढ़ के कुल 25 वार्डों का आरक्षण किया गया। वार्ड क्रमांक 2,7,9,12,17,18, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित हुए जिसमें वार्ड क्रमांक 9, 18, 12 अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया। अनुसूचित जनजाति के लिए वार्ड क्रमांक 6 आरक्षित किया गया, जिसे अनुसूचित जनजाति महिला के लिए भी आरक्षित किया गया। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 4,16,21,23,24 आरक्षित किए गए, जिसमें वार्ड क्रमांक 21, 23, 24 अन्य पिछडा वर्ग महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए। वार्ड क्रमांक 1,3,5,8,10,11,13,14,15,19,20,22,25 अनारक्षित रहे, जिसमें से वार्ड क्रमांक 3, 5, 11, 13, 14, 20, 25 अनारिक्षत महिला हेतु आरक्षित किए गए।

जनपद पंचायत सदस्य पलेरा

जनपद पंचायत पलेरा के कुल 25 वार्डों का आरक्षण किया गया। वार्ड क्रमांक 8,9,12,13,16,15,23 अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित हुए जिसमें वार्ड क्रमांक 9, 12, 13 23, अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया। अनुसूचित जनजाति के लिए वार्ड क्रमांक 17 आरक्षित किया गया, जिसे अनुसूचित जनजाति महिला के लिए भी आरक्षित किया गया। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 7,11,19,21 आरक्षित किए गए, जिसमें वार्ड क्रमांक 11 एवं 21 अन्य पिछडा वर्ग महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए। वार्ड क्रमांक 1,2,3,4,5,6,10,14,18,20,22,24,25 अनारक्षित किये गये, जिसमें से वार्ड क्रमांक 1,2,3,4,5,20,25 अनारिक्षत महिला हेतु आरक्षित किए गए।

जनपद पंचायत सदस्य जतारा

जनपद पंचायत जतारा के कुल 25 वार्डों का आरक्षण किया गया। वार्ड क्रमांक 3,7,8,11,13,15,23 अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित हुए जिसमें वार्ड क्रमांक 8, 11, 13 23, अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया। अनुसूचित जनजाति के लिए वार्ड क्रमांक 22 आरक्षित किया गया, जिसे अनुसूचित जनजाति महिला के लिए भी आरक्षित किया गया। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 1,18,20,24 आरक्षित किए गए, जिसमें वार्ड क्रमांक 1 एवं 18 अन्य पिछडा वर्ग महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए। साथ ही वार्ड क्रमांक 2,4,5,6,9,10,12,14,16,17,19,21,25 अनारक्षित किये गये, जिसमें से वार्ड क्रमांक 10,12,14,16,19,21,25 अनारिक्षत महिला हेतु आरक्षित किए गए।

आरक्षण की कार्यवाही में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एसके मालवीय, जिला योजना अधिकारी श्री रामवावू गुप्ता, जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button