खबरबुंदेली

महरौनी: राज्यमंत्री ने लई विष्णु तिवारी की सुध, कई सरकार करे हरसंभव मदद

महरौनी तहसील अंतर्गत ग्राम सिलावन विष्णु तिवारी 20 वर्ष जेल में रहने के बाद हाईकोर्ट से निर्दोष साबित होने के बाद अपने घर वापिस लौटे ग्राम सिलावन के विष्णु तिवारी की मदद के लिए कई हाथ आगे बढ रहे हैं। उनको आर्थिक और मानसिक संबल देने के लिए क्षेत्र के कई समाजसेवियों के साथ राजनैतिक दलों के नेता भी आगे आ रहे हैं। रविवार को क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ सहित भाजपा के कई नेता सिलावन पहुंचे। उन्होंने विष्णु तिवारी के घर जाकर हालचाल पूछा और आर्थिक सहायता प्रदान की। इसके अलावा राज्य मंत्री ने कहा कि विष्णु तिवारी ने विगत 20 वर्षों में जो कुछ खोया है उसकी भरपाई तो कोई नहीं कर पाएगा लेकिन उनको नए जीवन की शुरुआत करने के लिए सरकार की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस मौके पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अजय पटेरिया, कैलाश लोधी, सोनू चौबे, रवि खरे सहित कई लोग मौजूद रहे।

✍️प्रदुम दुबे

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button