खबरबुंदेली

ललितपुरः निर्दोष विष्णु ने जेल में काटे बीस बरस

पूर्व जिलाध्यक्ष ने पीड़ित से की मुलाकात
ललितपुर। बीस वर्ष तक कारावास में रहकर सजा व्यतीत करने के उपरान्त साक्ष्यों के अभाव में निर्दाेष करार दिये गये विष्णु तिवारी का दुख बांटने के लिए सोमवार को समाजवादी पार्टी की पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सिंल लोधी के नेतृत्व में सपाई ग्राम सिलावन पहुंचे। यहां उन्होंने फर्जी मामले में सजा काट कर आये विष्णु तिवारी से मुलाकात की। गौरतलब है कि कोतवाली अंतर्गत ग्राम सिलावन निवासी विष्णु तिवारी पुत्र राजेश्वर प्रसाद पर 16 सितम्बर वर्ष 2020 में गांव की एक दलित महिला से दुष्कर्म का आरोप लगा था। तत्समय महरौनी पुलिस ने उसे दोषी करार देकर जेल भेज दिया था। उस समय उसकी उम्र करीब 17 वर्ष थी, वहीं न्यायालय ने वर्ष 2013 में दोषी करार देकर सजा से दण्डित किया गया। कुछ वर्ष जिला कारागार में रहने के बाद उसे केन्द्रीय कारागार आगरा भेज दिया गया। उसके बाद न्याय की आस लगाये विष्णु तिवारी ने कानून का सहारा लेकर उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा उसे इस अपराध से निर्दाेष करार दे दिया गया। यह व्यथा सुनने के बाद सपा की पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी ने उसे हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर स्नातक विधायक प्रतिनिधि विजय यादव, शत्रुघन यादव, परवेज पठान आदि मौजूद रहे।

✍️अमित लखेरा
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button