खबर

दतिया: चाटा मारने के विवाद पर दोस्त ने कर दी दोस्त की गोली मारकर हत्या

दतिया। कभी कभी दोस्त भी दुश्मन बन जाते है। यह कहावत दतिया में हुए एक युवक के हत्याकांड ने सावित कर दी। सिर्फ जरा सी बात एक दोस्त ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपने ही दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी हैं। मामला दतिया सिविल लाइन क्षेत्र का हैं। एक युवक की उसके ही दोस्त ने सिर्फ चाटा मारने के विवाद पर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार मृतक सुदीप भार्गव अपने दोस्त शिवा दुबे के साथ सिविल लाइन क्षेत्र सीता सागर वायपास रोड़ के सामने किसी मकान में शराब पार्टी कर रहे थे कि तभी सुदीप भार्गव ओर शिवा दुबे में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और मृतक सुदीप ने शिवा दुबे में चाटा मार दिया। जिससे क्रोधित होकर शिवा दुबे अपने रवि दुबे, सीताराम दुबे, रिंकल परमार, बॉबी राजा परमार अन्य साथियों के साथ लेकर आया और सुदीप में चाटा मारने के बदले में सुदीप की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई और आरोपी युवक मृत हालात में छोड़कर भाग निकले। घटना की जानकारी लगने पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुची ओर युवक को अस्पताल ले जाया गया। जहा डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना पर पुलिस ने रवि दुबे, सीताराम दुबे, शिवा दुबे, रिंकल परमार, बॉबी राजा परमार के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी हैं। वही आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्तारी से दूर है। वही पुलिस आरोपियों को पकड़ने जगह जगह दविश दे रही है। यह घटना दोपहर दो बजे की है।

✍️आसिफ रियाज़
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button