आस्थाखबर

डबरा से गोवर्धन जा रही पैदल पदयात्रा, वार्ड 4 हीरामन बाबा मंदिर से प्रारंभ हुई

डबरा नगर की सड़कों पर भक्तों की वाणी से जय श्री राधे जय श्री राधे के जयकारे लगते हुए नगर में मंगल सिंह कुशवाह, कुशवाहा समाज के अध्यक्ष खेमराज और नगर में सभी समाज के लोगों ने यात्रा का भव्य माल्यार्पण कर स्वागत किया। यात्रा में जा रहे सभी श्रद्धालुओं का डबरा नगर में जगह-जगह हुआ स्वागत।

यात्रा प्रभारी पूर्व पार्षद वृंदावन कुशवाह नीलेश कुशवाह ने कहा कि हमारी यात्रा यह यात्रा पांचवी पदयात्रा और जो हमने कृष्ण भगवान से मांगा हमें कृष्ण भगवान हमेशा आशीर्वाद दे रहे हैं और पद यात्रा करने से हर मनोकामना पूरी हो रही। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की महामंत्री एवं पार्षद श्रीमती शीला वृंदावन कुशवाह ने संभाला यात्रा का प्रभार। यात्रा में जा रहे श्रद्धालुओं के नाम जय हीरामन सरकार के भगत नीलेश भगत, गोविंद प्रजापति , लक्ष्मण कुशवाह ,धर्मेंद्र प्रजापति, हरि सिंह कुशवाह ,कुंदन कुशवाह, मनोज, लालू प्रसाद प्रजापति, दीपा , राधा झा , कोमल कुशवाहा , रुचि कुशवाह, प्रमोद चौहान और 100 से अधिक श्रद्धालु शामिल है।

केतन दुबे- ब्यूरो रिपोर्ट
📞9889199324
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button