उत्तर प्रदेश

भाजपा चित्रकूट नये जिलाध्यक्ष बने महेंद्र कोटार्य, कार्यकर्ताओ ने जताई खुशी

चित्रकूट (पुष्पराज कश्यप ):- भारतीय जनता पार्टी ने आज उत्तर प्रदेश के नये जिलाध्यक्षों का ऐलान कर‌ दिया। पीडीए को साधते चित्रकूट में महेंद्र कोटार्य को पार्टी को नया अध्यक्ष बनाया गया है। जिससे कार्यकताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। जिलाध्यक्ष की दौड़ में महिलाओ सहित 37 लोगों ने अपने अपने आवेदन किए थे। भाजपा ने महेंद्र कोटार्य को जिलाध्यक्ष बनाकर दलित वर्ग को साधने की कोशिश की है।
भाजपा नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य बोले कोई गुटबाजी नहीं , सभी लोग मिलकर संगठन को जिले से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत करने का काम करेंगे।
मुख्यालय के वृंदावन गार्डन में आयोजित भाजपा की वार्षिक बैठक में चुनाव पर्यवेक्षक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री अजीत पाल, चुनाव अधिकारी कौशलेंद्र जी, चुनाव जिला प्रभारी अनिल यादव की मौजूदगी में चुनाव अधिकारी कौशलेंद्र जी चित्रकूट से भाजपा के नए जिला अध्यक्ष महेंद्र कोटार्य के नाम का ऐलान किया। भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई सभी ने जय श्री राम भारत माता की जय के नारे लगाए।

चुनाव अधिकारी कौशलेंद्र जी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहां की सपा और कांग्रेस परिवार व जाति की पार्टी रह गई है। इन पार्टियों में जिलाध्यक्ष या तो जाति का होता है या फिर परिवार का इसके अलावा यह पार्टियां किसी को भी आगे नहीं बढ़ने देना चाहती। भाजपा सबका साथ सबका विकास लेकर चलने वाली पार्टी है। भाजपा में हर छोटे से छोटे कार्यकर्ता को भी उसकी मेहनत का इनाम जरूर मिलता है इसीलिए शीर्ष नेतृत्व में बड़े-बड़े फैसले लिए जाते हैं इसी का परिणाम है कि चित्रकूट में एक छोटे से कार्यकर्ता को पार्टी ने जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी है। इस दौरान पूर्व सांसद भैरव प्रसाद मिश्रा, पूर्व विधायक आनंद शुक्ला, निवर्तमान जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी, चंद्रप्रकाश खरे, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव मिश्रा, अमित मिश्रा व भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हीरो मिश्रा आदि ने फूल मालाओं से लादकर नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य का स्वागत किया। वैसे जिलाध्यक्ष की घोषणा के बाद दावेदारों के चेहरे पर मायूसी दिखाई दी। तो भाजपा के कार्यकर्ता खुशी में जमकर नाचे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button